एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस क्यों RSS की पहली पसंद? ये हैं कारण

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं. ऐसे में पार्टी के नेताओं का दावा है कि मुख्यमंत्री बीजेपी से ही होना चाहिए.

Maharashtra Election Result 2024: महायुती को महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. इस बीच मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस ही आरएसएस और बीजेपी आलाकमान की नेचुरल चॉइस होने की जानकारी सामने आ रही है. आखिर सीएम चेहरे के लिए देवेंद्र फडणवीस ही संघ की पहली पसंद क्यों? इसके कई कारण हैं.

दरअसल, बीजेपी कार्यकर्ताओं के जबरदस्त समर्थन के साथ देवेंद्र फडणवीस के नाम को महायुति के अंदर से भी समर्थन मिलता दिख रहा है. अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने देवेंद्र फडणवीस के नाम पर उनकी पार्टी को कोई आपत्ति ना होने की बात कही है. ऐसे में महाराष्ट्र के संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस के नाम को अनेक स्तरों पर समर्थन मिलता दिख रहा है.

लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण समर्थन संघ का हो सकता है. हालांकि खुलकर संघ के किसी बड़े नेता ने अब तक ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन जो जानकारी संघ सूत्रों से मिल रही है, उसके मुताबिक संघ के स्वयंसेवक रहे देवेंद्र फडणवीस ही उनकी नेचरल चॉइस हैं.

संघ से देवेंद्र फडणवीस के नाम को समर्थन मिलने के ये हैं कारण

  • देवेंद्र फडणवीस खुद संघ के स्वयंसेवक हैं.
  • हमेशा ही उन्होंने उनके राजकीय आचरण में संघ के अनुशासन का पालन किया है. 
  • राजकीय फायदे नुकसान की चिंता कर कभी भी फडणवीस ने खुद के लिए वे संघ के स्वयंसेवक होने की बात छुपाई नहीं.
  • वे खुले तौर पर अक्सर संघ के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं.. विजयादशमी के संघ के समारोह में तो वे संघ के पूर्ण गणवेश में शामिल होते हैं...
  • देवेंद्र फडणवीस नागपूर से होने की वजह से संघ के सभी स्तरों सरसंघचालक से लेकर निचले स्तर तक उनका सीधा संवाद है...
  • लोकसभा चुनावो में महाराष्ट्र में बीजेपी को मिली हार के बाद विधानसभा चुनावों में संघ और संघ परिवार के सभी संगठनों ने भाजपा के लिए जोरदार प्रयत्न किए... इस दौरान समन्वय के सभी प्रमुख स्तरों पर देवेंद्र फडणवीस ही संघ से सीधे संपर्क में थे... 
  • विधानसभा चुनावों में देवेंद्र फडणवीस ने हिंदुत्व का मुद्दा जोरशोर से उठाकर वे संघ के हिंदुत्व के मूल विचार के लिए राजनैतिक नफे नुकसान की परवाह नहीं करते यह जता दिया था.
  • महाराष्ट्र में विकास, हिंदुत्व और सभी जातियों को साथ लेकर सरकार चलाने की क्षमता फडणवीस की तुलना में महाराष्ट्र के अन्य नेताओं में नहीं है.
  • महाराष्ट्र में पिछले 5 सालों में हुई राजनीतिक उठापठक में भी बीजेपी विधायकों को एक साथ रखने में फडणवीस कामयाब हुए थे.
  • फडणवीस के संबंध में यह सभी बातें संघ के साथ साथ भाजपा आलाकमान बखूबी जानता है.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में 29 नवंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण, महायुति के किस दल से कितने विधायक लेंगे शपथ, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget