एक्सप्लोरर

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के बाद कैसे हैं हालात, मौसम विभाग ने किन इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट?

Mumbai Weather: मुंबई में बीती रात तेज बारिश के बाद फिलहाल मौसम शांत है और जलजमाव की स्थिति नहीं है. हालांकि, मौसम विभाग ने मुंबई समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

Mumbai Weather Update: मुंबई में बीती रात (26 मई) जमकर बारिश के बाद अब फिलहाल मौसम शांत है. अंधेरी से बांद्रा के बीच इस वक्त कहीं भी बारिश नहीं हो रही है और अंधेरी तथा मिलन सबवे पर भी जलजमाव जैसी कोई समस्या नहीं है. गोरेगांव, अंधेरी, विले पार्ले और सांताक्रूज़ जैसे इलाकों में रातभर तेज बारिश हुई थी, लेकिन अब वहां बारिश थम चुकी है.

वहीं दक्षिण मुंबई के सायन, हिंदमाता और किंग सर्कल जैसे निचले इलाकों में भी जमा पानी निकल चुका है. बारिश की वजह से हुई असुविधाएं धीरे-धीरे सामान्य होती दिखाई दे रही हैं.

इन जगहों के लिए अलर्ट जारी
हालांकि, मौसम विभाग ने आज मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे साफ है कि अभी पूरी तरह से खतरा टला नहीं है. महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई गई है. राज्य के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सांगली और सतारा जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि रायगढ़, पुणे, बीड, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी के लिए ऑरेंज अलर्ट है.

पालघर और नासिक को छोड़कर बाकी महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है. कोंकण, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है.

मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी
मौसम विभाग द्वारा जारी नवीनतम नाउकास्ट अपडेट के अनुसार, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अगले 3–4 घंटों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई हैं. इसी के साथ मछुआरों को भी चेताया गया है कि वे 27 मई तक पूर्व-मध्य और दक्षिण अरब सागर, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्र व केरल-कर्नाटक-कोंकण-गोवा के तटीय इलाकों में न जाएं.

मुंबई और उपनगरीय इलाकों में सुबह से बारिश बंद है, जिसके चलते जलजमाव की स्थिति नहीं बनी है. हालांकि, ठाणे की ओर सुबह के समय हुई वर्षा की वजह से मध्य रेलवे की फास्ट लोकल ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं. कुल मिलाकर, मुंबई में फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं लेकिन अगले कुछ घंटों के लिए सतर्कता बरतना जरूरी है क्योंकि मौसम अचानक करवट ले सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आई लव मोहम्मद से नहीं चलेगी मुंबई बल्कि...', बोले मंत्री नितेश राणे
'आई लव मोहम्मद से नहीं चलेगी मुंबई बल्कि...', बोले मंत्री नितेश राणे
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget