एक्सप्लोरर

मुंबई की बारिश ने 107 साल का रेकॅार्ड तोड़ा! सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों को 4 बजे तक घर जाने के आदेश

Mumbai Weather: मुंबई में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने 27 मई को रेड अलर्ट जारी किया है और अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है

Mumbai Weather Updates: मुंबई और उपनगरों को रविवार रात से मूसलधार बारिश ने बुरी तरह से प्रभावित किया है. इस बारिश ने पहले से ही सड़क कार्यों की वजह से परेशान मुंबईकरों की स्थिति और भी बदतर कर दी है. मुंबई में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने कल  (27 मई) को और भी ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है. 

इसके चलते मुंबई और ठाणे में रेड अलर्ट जारी किया गया है और संभावना है कि कल और परसों (27-28 मई) भारी बारिश होगी. मानसून समय से पहले आ जाने के कारण मुंबई के सभी निचले इलाकों में पानी भर गया है. इस बारिश के कारण मेट्रो लाइन 3 और रेलवे ट्रैक सहित मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. इस बीच IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने बताया है कि मई महीने में मुंबई में सदी की सबसे अधिक बारिश हुई है. पिछले 107 वर्षों में यह सबसे अधिक मई की बारिश है, जो मुंबई ने अनुभव की है.

मुंबई के इतिहास में 26 मई को हुई यह बारिश सबसे अधिक दर्ज की गई है. पिछले सौ सालों में मई महीने में इतनी बारिश नहीं हुई थी. दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में 24 घंटों में 135 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. वर्तमान में बादलों की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है, यह जानकारी IMD की निदेशक शुभांगी भुते ने दी.

इस रेकार्ड को देखते हुए मुंबई मे रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. बस ट्रेन पर इसका असर देखने मिल रहा है. हार्बर लाईन की रेल सेवा बंद हो चुकी है और सेंट्रल रेल देरी से चल रही है. ऐसे में सरकार ने सभी शासकीय सेवा में काम करनेवाले कर्मचारियों को 4 बजे घर जाने के आदेश दिए हैं. इसका एक शासन आदेश जारी किया गया है. 

नाले सफाई पर फिरा पानी का पानी

मुंबई में कल रात से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. हर दो घंटे में आसमान फिर से काला हो जाता है और बारिश तेज हो जाती है. मुंबई के हिंदमाता, सायन-किंग्स सर्कल, अंधेरी सबवे, मिलन सबवे जलमग्न हो गए हैं. मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवा ठप पड़ी है. वहीं मेट्रो लाइन 3 का संचालन भी वरली के आचार्य अत्रे स्टेशन में पानी घुसने के कारण बंद कर दिया गया है. इस जोरदार बारिश ने मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई सड़कों पर निर्माण कार्य जारी होने के कारण यातायात जाम की स्थिति बन गई है.

हाल ही में की गई नालेसफाई में निकला गाद नालों और गटरों के किनारे ही छोड़ दिया गया था, जिससे वह दोबारा बारिश के पानी के साथ बहकर नालों में चला गया. इस कारण नालेसफाई का कोई खास असर नहीं दिखा–बारिश ने उस पर भी पानी फेर दिया है.

 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर बोले अन्ना हजारे, 'यह जरूरी है कि जनता...'
छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर बोले अन्ना हजारे, 'यह जरूरी है कि जनता...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget