एक्सप्लोरर

मुंबई में अंडरग्राउंड मेट्रो के पहले फेज का काम पूरा, कौन-कौन से हैं स्टेशन, कब से शुरू होगी और कितना है किराया?

Mumbai Underground Metro: मुंबई में अंडरग्राउंड मेट्रो के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है. यह तैयार होने के बाद 33.5 किमी लंबा होगा और इसमें कफ परेड से लेकर आरे कॉलोनी तक 27 स्टेशन होंगे.

Maharashtra Mumbai First Underground Metro: मुबंई के लोगों को अटल सेतु और कोस्टल रोड के बाद अब राज्य का पहला अंडरग्राउंड मेट्रो मिलने वाला है. इस अंडरग्राउंड मेट्रो को एक्वा लाइन या कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज मेट्रो लाइन-3 लाइन के रूप में भी जाना जाएगा. यह तैयार होने के बाद 33.5 किमी लंबा होगा और इसमें कफ परेड से लेकर आरे कॉलोनी तक 27 स्टेशन होंगे. इस अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के पहले फेज का उद्घाटन जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे.

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) इसका निर्माण काम देख रही है. 23,136 करोड़ रुपये की लागत से इस मेट्रो लाइन की निर्माण योजना को 2018 में मंजूरी दी गई थी. एक्वा लाइन के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है. ट्रेन का परिचालन सुरक्षा मंजूरी मिलते ही 12.5 किलोमीटर लंबे आरे कॉलोनी से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के बीच ये मेट्रो जल्द ही चलाई जाएगी. 

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, MMRCL ने पहले चरण के तहत आरे-बीकेसी रूट पर 100 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है. यहां लाइन और सुरंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि मेट्रो स्टेशन के निर्माण का काम 98.6% तक हो गया है. कॉरिडोर के पहले चरण में प्रतिदिन साढ़े छह लाख यात्रियों की यात्रा करने की क्षमता है. हालांकि, सारे चरणों का काम पूरा होने पर हर रोज 17 लाख यात्रियों की यात्रा करने की क्षमता होगी. बता दें यह मुंबई का पहला ऐसा मेट्रो कॉरिडोर है, जिसमें 27 में से 26 स्टेशन अंडरग्राउंड हैं.

27 स्टेशन कौन-कौन? 
मुंबई मेट्रो लाइन-3 में आरे कोलनी, सीप्ज, एमआईडीसी, मरोल नाका, सीएसएमआईए टी 2 (एयरपोर्ट), सहार रोड, सीएसएमआईए टी 1, सांताक्रूज, विद्यानगरी, शीतलादेवी मंदिर, धारावी, दादर, सिद्धिविनायक मंदिर, वर्ली, आचार्य आत्रेय चौक, साइंस संग्रहालय, महालक्ष्मी, मुंबई सेंट्रल, ग्रांट रोड, गिरगांव, कालबादेवी, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, हुतात्मा चौक, चर्चगेट विधानभवन  स्टेशन शामिल है.

मुंबई मेट्रो लाइन-3 में टिकट की कीमत 10 रुपये से शुरू होकर 70 रुपये तक है. साथ ही यात्रियों के पास स्मार्ट कार्ड के जरिए पोस्ट-पेड और प्री-पेड भुगतान करने का विकल्प भी है. वो अपने स्मार्टफोन पर क्यूआर कोड का उपयोग करके टिकट किराए का भुगतान भी कर सकेंगे. बताया जा रहा है कि आरे और बीकेसी के बीच आठ जोड़ी ट्रेन के जरिए रोजाना 96 फेरे लगाने की योजना बनाई है. यह सेवा सुबह साढ़े 6 बजे से रात साढ़े 10 बजे तक उपलब्ध कराई जाएगी. केवल रविवार को पहली सेवा सुबह साढ़े छह बजे के बजाय आठ बजे से शुरू होगी. 

पुणे: फ्लैट में मिली पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की लाश, जांच में जुटी पुलिस

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget