एक्सप्लोरर

मुंबई एयरपोर्ट पर दुर्लभ जीव-जंतुओं की तस्करी, 2 गिरफ्तार, हैरान करने वाला खुलासा

Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए 2 यात्रियों के बैग से संरक्षित विदेशी जीव बरामद हुए. कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने दोनों को गिरफ्तार किया. जीव सुरक्षित कर मूल देश भेजे गए.

Mumbai Crime News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने दो भारतीय नागरिकों को पकड़ा, जो बैंकॉक से मुंबई आए थे. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में अधिकारियों ने उनके लगेज की जांच की.

जांच के दौरान दोनों आरोपियों के बैग से दुर्लभ और संरक्षित विदेशी जीव-जंतु बरामद किए गए. इनमें दो सुमात्रन स्ट्राइप्ड खरगोश, एक वैगिओ स्पॉटेड कस्कस, तीन ब्राउन बैसिलिस्क छिपकलियां (जिनमें से एक मृत), और 115 ग्रीन इगुआना शामिल थे.

वैगिओ स्पॉटेड कस्कस और ग्रीन इगुआना जेसे जीव 

इनमें वैगिओ स्पॉटेड कस्कस और ग्रीन इगुआना जैसे जीव हैं जो CITES (Convention on International Trade in Endangered Species) की एपेंडिक्स-II सूची में आते हैं, जिनका अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिबंधित है.

जैसे ही जीवों की बरामदगी हुई, कस्टम विभाग ने एक पशु संरक्षण NGO की मदद से सभी जीवों को सुरक्षित किया और फिर पशु संगरोध विभाग से आवश्यक आदेश प्राप्त कर इन्हें उनके मूल देश वापस भेज दिया गया.

मामले की जांच जारी है

दोनों आरोपियों को कस्टम अधिनियम, 1962 और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी रैकेट में और कौन-कौन शामिल है. यह घटना दिखाती है कि भारत में जानवरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून कितने जरूरी हैं, और एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग कितना चौकन्ना रहता है.

शुरुआत की जांच में यह बात सामने आई है कि यह तस्करी दक्षिण-पूर्व एशिया से जुड़े किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है. कस्टम अधिकारियों ने जब ये जानवर पकड़े, तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी वन्यजीव और वन विभाग को दी.

यह सिर्फ तस्करी का मामला नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि विदेशी देशों में पालतू जानवरों की बढ़ती मांग की वजह से हमारे वन्यजीवों की जिंदगी खतरे में पड़ रही है और प्रकृति का संतुलन भी बिगड़ रहा है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
कल्याण हत्या मामला: दृश्यम' स्टाइल में युवक का मर्डर, बोरे में मिला शव, फरार प्रेमिका की तलाश जारी
कल्याण हत्या मामला: दृश्यम' स्टाइल में युवक का मर्डर, बोरे में मिला शव, फरार प्रेमिका की तलाश जारी

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget