एक्सप्लोरर

MPSC Protest: छात्रों का आंदोलन खत्म, सरकार ने MPSC अध्यक्ष को छुट्टी पर भेजा

महाराष्ट्र के पुणे जिले में 11 दिन बाद MPSC छात्रों का आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया है. एमपीएससी अध्यक्ष विवेक भीमनवार छुट्टी पर चले गए हैं. इस बीच सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है.

महाराष्ट्र में MPSC एग्जाम में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन आखिरकार रविवार देर रात खत्म हो गया है. MPSC के अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छुट्टी पर जाने की जानकारी दी. देर रात महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों और उनके समर्थन में पहुंचे विधायक रोहित पवार से मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस विधायक विश्वजीत कदम भी मौजूद थे.

विद्यार्थियों और उनके प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने विवेक भीमनवार के छुट्टी पर भेजे जाने के फैसले की जानकारी दी. हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने विवेक भीमनवार को पद से नहीं हटाया है, लेकिन उन्हें छुट्टी पर भेजने का फैसला किया गया है.

छात्रों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

सरकार के इस फैसले के बाद आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया और आंदोलन वापस लेने की घोषणा की. अब आने वाले दिनों में विवेक भीमनवार के खिलाफ जांच की जाएगी. जांच के निष्कर्षों के आधार पर सरकार आगे का फैसला लेगी.

अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'

विवेक भीमनवार ने एक्स पर दी जानकारी 

प्रोटेस्ट के बीच MPSC अध्यक्ष छुट्टी पर चले गए हैं. उन्होंने खुद ही एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी है, "महाराष्ट्र सरकार ने MPSC पेपर लीक मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की है. मैंने हमेशा अपने जीवन में नैतिकता को प्राथमिकता दी है. इसलिए, मैंने फैसला किया है कि जब तक यह जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक मैं अपने पद पर बने रहने के बजाय छुट्टी पर रहूंगा. MPSC की स्वायत्तता, विश्वसनीयता और छात्रों के हित हमेशा मेरी प्राथमिकता रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे."

MPSC में सुधार के लिए समिति गठित

MPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. तुकाराम मुंढे को समिति का सचिव बनाया गया है. MPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच सरकार ने यह कदम उठाया है. सरकार ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में सुधार और शिकायतों की जांच के लिए गठित समिति के सचिव पद पर FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे को नियुक्त किया है.

जांच कमेटी में 5 मेंबर

1) एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर - तुकाराम मुंढे, सेक्रेटरी

2) बीडी नाइक, प्रेसिडेंट

3) गणेश पाटिल

4) पुलिस ऑफिसर - लखमी गौतम

5) हाई कोर्ट जज - दिलीप भोसले

समिति की अध्यक्षता बॉम्बे हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस दिलीप भोसले करेंगे. समिति में आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी गौतम, पूर्व आईएएस अधिकारी गणेश पाटिल और सेवानिवृत्त न्यायाधीश पी. डी. नाईक भी शामिल हैं.

डेलीगेशन द्वारा दिए गए ड्राफ्ट की खास बातें

- जांच कमेटी बनाई गई
- जिन सभी एग्जाम में पेपर लीक हुए थे, उनकी जांच की जाएगी
- सत्याग्रह आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लिए जाएंगे
- 2027 में होने वाले ग्रुप C एग्जाम के पदों में दोगुनी बढ़ोतरी

पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget