एक्सप्लोरर

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे का समर्थन करने वाले शिवसेना नेता पर हमला, कार सवार हमलावरों में से 2 गिरफ्तार

Shiv Sena के उद्धव गुट के नेता पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस हमले में सेना की कल्याण शहर इकाई के उप प्रमुख हर्षवर्धन पलांडे बुधवार को हमले में घायल हो गए.

Maharashtra News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक कार्यकर्ता पर हमले के सिलसिले में पुलिस ने गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि सेना की कल्याण शहर इकाई के उप प्रमुख हर्षवर्धन पलांडे बुधवार को हमले में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना कल्याण पूर्व में पुणे लिंक रोड पर हुई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक कार में चार से पांच लोग पहुंचे और उन्होंने पलांडे पर लाठियों, लोहे की छड़ों और कुल्हाड़ी से हमला किया.

मामले में दो लोग गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि कोलसेवाड़ी पुलिस ने गुरुवार को इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया. उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 324 (स्वेच्छा से खतरनाक साधनों या हथियारों से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया. पलांडे ने संवाददाताओं से कहा कि कल्याण लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए उन्हें फोन किया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिंदे गुट का समर्थन कर रहे एक पूर्व पार्षद के कुछ सहयोगियों ने उन पर हमला किया था. लेकिन, पूर्व पार्षद ने कहा कि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

Maharashtra Politics: शिवसेना को नए सिरे से मजबूती देने के लिए आदित्य ठाकरे ने उठाया ये कदम, बताया क्या हुई गलती

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में किया प्रदर्शन, नाना पटोले ने का ये है दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget