एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में किया प्रदर्शन, नाना पटोले ने का ये है दावा

Maharashtra Congress ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां नाहक परेशान कर रही हैं.

Maharashtra Congress Protest: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार के विरुद्ध लंबे समय तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है. इसके साथ ही कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया. पटोले ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी अध्यक्ष गांधी को केंद्रीय एजेंसियां नाहक परेशान कर रही हैं. पटोले ने दावा किया कि लोग मोदी सरकार से ऊब चुके हैं.

इस मामले में हुई पूछताछ

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कल पूछताछ की. केंद्रीय एजेंसी उन्हें सोमवार को फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है. प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कल करीब तीन घंटे तक उनसे पूछताछ की. सोनिया गांधी से पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पूछताछ के लिए पेश हुईं. जयराम रमेश ने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि जो पूछना है पूछिए, मैं रात 8 बजे तक बैठने के लिए तैयार हूं, कल भी आ सकती हूं. सोनिया गांधी ने कहा कि सोमवार को आ सकती हूं. ईडी के पास सवाल नहीं थे. ये खबरें कि कोरोना के कारण सोनिया ने पूछताछ खत्म करने के लिए कहा यह झूठ है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने आरे कॉलोनी में मुंबई मेट्रो-3 कारशेड के निर्माण पर लगी रोक हटाई, सीएम शिंदे ने कही ये बात

प्रियंका गांधी भी ईडी दफ्तर में थीं मौजूद

हाल ही में सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं थी. जब वह ईडी दफ्तर पहुंचीं तो उन्होंने मास्क पहन रखा था और उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी उनके साथ थे. प्रियंका गांधी को ईडी मुख्यालय में ठहरने की अनुमति दी गई थी ताकि स्वास्थ्य समस्या खड़ी होने की स्थिति में वह अपनी मां के साथ रहें और उन्हें दवाएं दे सकें. उन्हें पूछताछ वाले कमरे से दूर रखा गया था.

MHT CET 2022: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेस टेस्ट के एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख घोषित, अगस्त महीने में होनी है परीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget