एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray Birthday: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन आज, गुलदस्ता नहीं इस बार शिवसैनिकों से मांगा ये खास उपहार

Mumbai: इस बार जन्मदिन पर उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका भरोसा मांगा है. बता दें कि 39 बागी विधायकों की वजह से ठाकरे को सीएम की कुर्सी गंवानी पड़ी थी

Maharashtra News: आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन है. आज ठाकरे 62 वर्ष के हो जाएंगे. हालांकि इस बार महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों से गुलदस्ते के बजाए खास उपहार की मांग की है.  ठाकरे ने कहा है कि इस बार उन्हें अपने जन्मदिन पर गुलदस्ता नहीं चाहिए, लेकिन शिवसेना कार्यकर्ताओं से हलफनामा चाहिए कि वे पार्टी पर भरोसा करते हैं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के सदस्य के रूप में जोड़ेंगे.

पार्टी में बगावत के बाद शिवसैनिकों से मांगा उनका भरोसा

दरअसल पार्टी कार्यकर्ताओं और शिवसैनिकों से इस तरह की मांग का इस बार एक वाजिब कारण साफ दिखाई पड़ रहा है क्योंकि कुछ दिनों पहले पार्टी में हुई बगावत के बाद शिवसेना दो धड़ों में बंट गई थी और आज स्थिति ये है कि उद्धव ठाकरे कुछ विधायकों की बगावत के बाद सीएम की कुर्सी गंवा चुके हैं. पार्टी में दोबारा ऐसा न हो इसलिए सीएम ने कार्यकर्ताओं और शिवसैनिकों से ऐसी मांग की है.

बीजेपी और राज ठाकरे पर साधा निशाना

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा था कि पार्टी में पिछले विद्रोहों के विपरीत इस बार विद्रोह का उद्देश्य शिवसेना को खत्म करना था. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि शिवसेना हिंदुत्व के लिए राजनीति में लिप्त है, जबकि बीजेपी अपने राजनीतिक हितों के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करती है. उन्होंने बिना नाम लिए अपने चचेरे भाई और मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर भी निशाना साधा, जिन्होंने कथित तौर पर कहा था कि यदि जरूरत पड़ी तो वह शिवसेना के 40 बागी विधायकों को अपनी पार्टी में विलय करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे ने कहा- बागी नेता ‘सड़े पत्तों’ की तरह, जिन्हें झड़ ही जाना चाहिए, फडनवीस ने किया तंज

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की दिलचस्प सियासी तस्वीर! बाल ठाकरे की बहू ने CM शिंदे से की मुलाकात, कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
डॉक्टर से मारपीट करने वाला शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे पड़े बीमार, अरेस्ट के बाद लाया गया अस्पताल
डॉक्टर से मारपीट करने वाला शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे पड़े बीमार, अरेस्ट के बाद लाया गया अस्पताल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget