एक्सप्लोरर

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे ने कहा- बागी नेता ‘सड़े पत्तों’ की तरह, जिन्हें झड़ ही जाना चाहिए, फडनवीस ने किया तंज

Maharashtra Politics: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को पार्टी के बागी नेताओं की तुलना पेड़ के ‘सड़े हुए पत्तों’ से की. ठाकरे ने कहा कि चुनाव के बाद पता चल जाएगा कि लोग किसका समर्थन करते हैं.

Uddhav Thackeray Interview: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को पार्टी के बागी नेताओं की तुलना पेड़ के ‘सड़े हुए पत्तों’ से की. ठाकरे ने कहा कि चुनाव के बाद पता चल जाएगा कि लोग किसका समर्थन करते हैं. मुख्यमंत्री पद से पिछले महीने इस्तीफा देने के बाद शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के साथ पहले साक्षात्कार में उद्धव ने कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं पर अत्यधिक भरोसा करना उनकी गलती थी.

सामना के साथ इंटरव्यू में कहा
सामना के कार्यकारी संपादक और शिवसेना के सांसद संजय राउत ने एक स्टूडियो में ठाकरे के साथ साक्षात्कार किया. उन्होंने पार्टी से बगावत करने वाले नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग अपनी तुलना बाला साहेब ठाकरे से कर रहे हैं,जो उनकी ‘‘राक्षसी महात्वाकांक्षा और लालच (सत्ता का)’’ दिखाता है.

महाराष्ट्र में उद्धव के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार एकनाथ शिंदे और 39 अन्य विधायकों के शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने के कारण गिर गई थी. शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस एमवीए के घटक दल हैं. शिंदे ने बाद में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने.

कहा- विद्रोही पेड़ के सड़े हुए पत्तों की तरह
उद्धव ने कहा, ‘‘ये विद्रोही पेड़ के सड़े हुए पत्तों की तरह हैं और इन्हें झड़ ही जाना चाहिए. यह पेड़ के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इसी के बाद नए पत्ते उगते हैं.’’ बागी नेताओं का दावा है कि वे असली शिवसेना का प्रतिनिधित्व करते हैं, इस बारे में उद्धव ने कहा कि चुनाव होने दीजिए और फिर देखते हैं कि लोग किसे चुनते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोग या तो हमारे पक्ष में मतदान करेंगे या फिर उन्हें वोट देंगे. यह हमेशा के लिए स्पष्ट हो जाएगा.’’

यह पूछे जाने पर कि बगावत के लिए किसे दोष दिया जा सकता है, उद्धव ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि मैंने शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं पर बहुत अधिक विश्वास कर लिया. इतने लंबे समय तक उन पर भरोसा करना मेरी गलती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी ने जिस प्रकार सरदार पटेल की विरासत को कांग्रेस से पृथक करने की कोशिश की, उसी तरह वह शिवसेना की स्थापना करने वाले मेरे दिवंगत पिता बालासाहेब ठाकरे और पार्टी का नाता तोड़ने का प्रयास कर रही है.’’

महाविकास आघाड़ी गठबंधन को बाया अच्छी पहल
उद्धव ने कहा ये नेता भरोसेमंद नहीं हैं और ये शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच मूल रूप से अंदरूनी कलह पैदा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी गठबंधन राजनीति में एक अच्छी पहल थी. उद्धव ने कहा, ‘‘अगर यह गठबंधन लोगों को गलत लगता तो वे इसके खिलाफ आवाज उठाते. महाविकास आघाड़ी सरकार में हमारे मन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान था.’’ ठाकरे ने शिंदे का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘कुछ लोग अपनी तुलना बाला साहेब ठाकरे से कर रहे हैं,जो उनकी ‘‘राक्षसी महात्वाकांक्षा और लालच (सत्ता का) दिखाता है.’’

फडणवीस ने तंज किया
उन्होंने कहा,‘‘ वर्तमान के समझौते के अनुसार मैं उनसे (बीजेपी) पूछना चाहता हूं कि 2019 में जो मैंने मांग की थी और जो वह अब कर रही है, उसमें अंतर क्या है. मैंने शिवसेना के लिए मुख्यमंत्री पद ढाई वर्षों के लिए ही मांगा था.’’ वहीं ठाकरे के साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फडणवीस ने कहा कि वह ‘‘फिक्स्ड मैच’’ नहीं देखते. उन्होंने कहा, ‘‘ अगर यह ताजा मैच होता जो मैं इस पर प्रतिक्रिया देता.’’

बीजेपी नेता आशीष सेलार ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को ‘‘सूखे पत्ते’’ कहना बेहद आपत्तिजनक है. उन्होंने प्रश्न किया, ‘‘ राकांपा नेता सुप्रिया सुले क्या इस पर अब टिप्पणी करेंगी?’’ जब एमवीए सरकार सत्ता में थी तब सुले ने कई बार बीजेपी से ठाकरे को निशाना नहीं बनाने का अनुरोध किया था और कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं.

Maharashtra: मुंबई-नासिक हाईवे पर गड्ढे से फंसकर बाइक से गिरा शख्स, डंपर के कुचलने से हुई मौत

Mumbai News: ट्रांसजेंडर बनकर आए ठगों ने नवजात की मां से ले ली सोने की चेन, धोखा देने की तरकीब जानकर रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget