एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की दिलचस्प सियासी तस्वीर! बाल ठाकरे की बहू ने CM शिंदे से की मुलाकात, कह दी ये बात

Smita Thackeray meets Eknath Shinde: शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की बहू और फिल्म निर्माता स्मिता ठाकरे ने आज मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की.

Smita Thackeray meets Maharashtra CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र में चले राजनीतिक संकट के बाद नई सरकार का गठन तो हो गया है, लेकिन सत्ता संघर्ष अभी भी जारी है. इसी बीच एक तस्वीर सामने आई जो कि चर्चा का विषय बन गई. शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे (Bal Thackeray) की बहू स्मिता ठाकरे (Smita Thackeray) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से मुलाकात की है. इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है.

यह शिष्टाचार मुलाकात थी- स्मिता ठाकरे

बता दें कि एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद उनसे मिलने वाली वह ठाकरे परिवार की पहली व्यक्ति हैं. शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की बहू और फिल्म निर्माता स्मिता ठाकरे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और कहा कि वह शिवसेना के पुराने शिवसैनिक हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया. इसके साथ ही दक्षिण मुंबई में सरकारी अतिथि गृह ‘सहयाद्री’ में शिंदे से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को बताया एकनाथ शिंदे एक पुराने शिवसैनिक हैं जो मुख्यमंत्री बन गए हैं. मैं यहां उन्हें बधाई देने आई हूं. मैं उन्हें और उनके काम को पिछले कई सालों से जानती हूं, यह शिष्टाचार मुलाकात थी. हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं इसलिए मैं आज उनसे मिली.

Maharashtra: डिप्टी CM फडणवीस बोले- ठाकरे सरकार ने जल्दबाजी में जारी किए 400 आदेश, हम कर रहे समीक्षा

बाल ठाकरे के बेटे जयदेव ठाकरे की पत्नी हैं स्मिता

शिवसेना में बगावत के बारे में पूछे जाने पर स्मिता ने कहा कि वह इसके बारे में कुछ नहीं जानती हैं क्योंकि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और राजनीति में नहीं हैं. स्मिता ने कहा, “मैं राजनीति में नहीं हूं, मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानती.” वह 1995-99 के दौरान शिवसेना में एक शक्तिशाली शख्सियत थीं. स्मिता बाल ठाकरे के बेटे जयदेव ठाकरे की पत्नी हैं. बता दें कि शिंदे के 39 विधायकों के साथ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह के कारण पिछले महीने महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई.

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, एक दिन में 2135 नए केस दर्ज, 12 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget