एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona Case: महाराष्ट्र में डरा रहे हैं बढ़ते कोरोना के मामले! एक दिन में इतने नए केस, चौंका देंगे ये आंकड़े

Maharashtra Coronavirus Case: महाराष्ट्र में इस साल अब तक COVID-19 के 873 मामले सामने आए हैं, जिनमें 2 जून को 59 नए मामले शामिल हैं. अधिकांश संक्रमित मरीजों की स्थिति सामान्य है.

Maharashtra Covid-19 Case: देशभर में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है. महाराष्ट्र में सोमवार (2 जून) को कोविड-19 के 59 नए मामले सामने आए, जिससे इस साल 1 जनवरी से अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 873 हो गई है. 

प्रमुख आंकड़े-

जनवरी 2025 से अब तक की गई कोविड जांचों की संख्या: 12,011
जनवरी 2025 से अब तक पाए गए पॉजिटिव मरीजों की संख्या: 873
आज तक ठीक हुए मरीजों की संख्या: 369
दिनांक 02.06.2025 को नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या: 59

कोरोना से इस साल 8 लोगों की मौत- स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस साल अब तक कोविड-19 से कुल 8 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें से 7 को पहले से अन्य गंभीर बीमारियां थीं. मृतकों में एक मरीज को हाइपोकैल्सेमिक दौरे और नेफ्रोटिक सिंड्रोम था, दूसरे को कैंसर, तीसरे को मस्तिष्काघात के साथ दौरे आए थे, जबकि एक अन्य को डायबिटिक कीटोएसिडोसिस के साथ निमोनिया (LRTI) था.

इसके अलावा, एक व्यक्ति इंटरस्टिशियल लंग डिजीज से पीड़ित था, एक अन्य को 2014 से मधुमेह था और स्ट्रोक भी हो चुका था, वहीं सातवें को गंभीर ARDS के साथ दिल की बीमारी थी. आठवीं मृतक 47 वर्षीय महिला थी, जिसे बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी.

मुंबई में इस साल 463 मामले आए सामने 
मुंबई की बात करें तो 1 जनवरी से अब तक महानगर में कोविड-19 के कुल 463 मामले सामने आए हैं. इनमें जनवरी और फरवरी में एक-एक मामला, अप्रैल में चार और सबसे अधिक 457 मामले मई महीने में दर्ज किए गए. मार्च में शहर में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि मुंबई में मई के महीने में संक्रमण ने तेजी पकड़ी.

राज्यभर में 2025 में अब तक कुल 11,501 कोविड-19 जांचें की गईं, जिनमें से 814 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं. स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि सभी संक्रमित मरीजों में लक्षण सामान्य प्रकृति के हैं और उन्हें नियमित उपचार प्रदान किया जा रहा है. फिलहाल राज्य सरकार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के लिए खुशखबरी! दिवाली से पहले 5000 रुपये देगी सरकार
किसानों के लिए खुशखबरी! दिवाली से पहले 5000 रुपये देगी सरकार
महाराष्ट्र: शादी के 4 महीने में संजना की मौत! पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
महाराष्ट्र: शादी के 4 महीने में संजना की मौत! पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी 44 नई गाड़ियां, 4 करोड़ की कार भी शामिल
सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी 44 नई गाड़ियां, 4 करोड़ की कार भी शामिल
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget