एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: सरकार के खिलाफ मनोज जरांगे के हालिया रुख के पीछे कौन? सीएम शिंदे ने उठाए सवाल

Maratha Reservation News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनोज जरांगे के 'मकसद' पर सवाल उठाया है. बता दें, कुछ दिन पहले जरांगे ने देवेंद्र फडणवीस को लेकर बड़ा बयान दिया था.

Eknath Shinde Statement: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को मराठा आरक्षण आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे के उद्देश्यों पर सवाल उठाया और कहा कि सरकार के खिलाफ जरांगे के हालिया रुख के पीछे कौन है. शिंदे ने यहां विधान परिषद में कहा कि जरांगे अपनी मांगें बदलते रहते हैं. वह सदन में भाजपा के नेता प्रवीण दरेकर की इस मांग पर जवाब दे रहे थे कि हाल में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर अपनी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाने वाले जरांगे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

क्या बोले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे?
शिंदे ने कहा, ‘‘जरांगे ने जब प्रदर्शन शुरू किया था तो मुझे वह सही लगे थे. लेकिन वह अपनी मांग बदलते रहते हैं. जरांगे की ओर से इतनी तीखी आलोचना के पीछे कौन है. क्या मकसद है. अंतत: पता चल ही जाएगा.’’

मनोज जरांगे ने वापस लिया आंदोलन
शिवबा संगठन के नेता मनोज जारांगे-पाटिल ने मराठा समुदाय और महाराष्ट्र सरकार के आग्रह पर सोमवार शाम को अपने गांव अंतरवली-सरती में अपनी 17 दिन लंबी भूख हड़ताल खत्‍म कर दी है. वह छत्रपति संभाजीनगर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भी गए, जिसके बाद वह मराठा आरक्षण के लिए राज्यव्यापी यात्रा शुरू करेंगे. यह घटनाक्रम तब हुआ, जब एक दिन पहले उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पर कथित तौर पर उन्हें खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और उनके आधिकारिक आवास की घेराबंदी करने के लिए मुंबई तक मार्च करने की धमकी दी.

सीएम शिंदे ने मनोज जरांगे को दी चेतावनी?
हालांकि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हस्तक्षेप किया और जारांगे-पाटिल को अपनी सीमा पार नहीं करने और मुद्दे का राजनीतिकरण करके किसी भी तरह की समस्याएं पैदा नहीं करने की चेतावनी दी. जारांगे-पाटिल ने मुंबई जाने की अपनी योजना रद्द कर दी, भूख हड़ताल तोड़ दी, लेकिन घोषणा की कि 'सेज-सोयारे' (पारिवारिक वंश) के तहत मराठों के लिए कोटा हासिल करने का आंदोलन अपने तार्किक अंत तक जारी रहेगा. सोमवार शाम उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह कुछ दिनों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होंगे और फिर नौकरियों और शिक्षा में मराठा आरक्षण के लिए लड़ने के लिए राज्यव्यापी दौरे पर निकलेंगे.

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: SIT जांच के आदेश पर मनोज जरांगे की प्रतिक्रिया, 'महाराष्ट्र में अशांति फैलाने की साजिश...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget