एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में मजदूरों के साथ ठेकेदारों की हैवानियत, 12 घंटे खुदवाते थे कुआं, जंजीर से बांधकर रखा कैद, एक वक्त का देते थे खाना

Maharashtra Police: महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 11 मजदूरों से लगातार 12 घंटे एक वक्त के भोजन में कुआं खुदवाने का काम कराया जा रहा था.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में कुंआ खोदने के काम में लगाये गये 11 मजदूरों को भागने से रोकने के लिए जंजीर में बांधकर रखा जाता था जिन्हें पुलिस ने मुक्त करा दिया. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उनके अनुसार, शनिवार को मुक्त कराये जाने के बाद इन मजदूरों ने अपनी दुखभरी दास्तां बतायीं. मजदूरों ने बताया कि उनसे प्रतिदिन 12 घंटे काम करवाया जाता था, उन्हें कोई दिहाड़ी नहीं मिलती थी, दिन में केवल एक बार खाना दे दिया जाता था तथा शौच आदि भी उन्हें कुंए में ही करना पड़ता था.

अधिकारी ने दी जानकारी
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में दो ठेकेदारों समेत अबतक चार लोगों को गिरफ्तार किया है. सहायक पुलिस निरीक्षक जगदीश राउत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दो-तीन महीने पहले ठेकेदारों द्वारा इन मजदूरों को उस्मानाबाद में ढोकी थानाक्षेत्र के खामसवाडी और वाखरवाडी गांवों में कुओं की खुदाई के काम पर लगाया गया जहां उन्हें गलत तरीके से बंधक बना कर, उनका उत्पीड़न किया जाने लगा.उन्होंने बताया कि उन मजदूरों में एक किसी तरह वहां से भाग निकला और हिंगोली में अपने पैतृक गांव पहुंचा. वहां उसने स्थानीय पुलिस को अपने साथ हुए उत्पीड़न की कहानी बतायी.

मजदूरों से 12 घंटे करवाते थे काम
उन्होंने बताया कि हिंगोली पुलिस ने शनिवार को उस्मानाबाद के ढोकी में अपने समकक्षों से संपर्क किया और निर्धारित स्थान पर तलाशी लेने के लिए दल बनाये गये. राउत ने कहा, ‘‘जब पुलिस टीम वाखरवाडी पहुंची तो वहां पांच मजदूर कुंए में काम करते हुए पाये गए. पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनसे प्रतिदिन 12 घंटे काम करवाया जाता है और रात में उन्हें जंजीर में बांध दिया जाता है ताकि वे भाग नहीं पायें.’’उन्होंने बताया कि इन पांचों श्रमिकों को मुक्त कराया गया.

राउत के अनुसार, मुक्त कराये गये मजदूरों ने बताया कि खामसवाडी गांव में छह और मजदूर काम कर रहे हैं और उनकी दशा भी ऐसी ही है. उन्होंने बताया कि खामसवाडी में इन छह मजदूरों को भी मुक्त कराया गया.

राउत ने कहा, ‘‘ जब हमने इन मजदूरों से पूछताछ की तब उन्होंने बताया कि उन्हें दिन में बस एक बार भोजन दिया जाता है और कुंए में ही शौच आदि के लिए बाध्य किया जाता है . बाद में टोकरी में डाल कर मल को बाहर निकाला जाता है. इन मजदूरों को प्रतिदिन सुबह सात बजे कुएं में उतारा जाता है और 12 घंटे के काम के बाद कुंए से बाहर निकाला जाता है.

’’सहायक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मुक्त कराये गये सभी 11 मजदूरों को चिकित्सा उपलब्ध करायी जा रही है और उन्हें घर वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है.उन्होंने कहा, ‘‘ हम अब इस मामले की मानव तस्करी के पहलू को ध्यान में रख कर भी जांच कर रहे हैं.

हमें कुछ और एजेंटों के बारे में पता चला है जो ठेकेदारों को ऐसे श्रमिक बेच रहे हैं.’ ’उन्होंने कहा, ‘‘ठेकेदार मजदूरों को एक भी पैसा नहीं देते थे, उल्टे वे उन्हें मानिसक रूप से परेशान कर रहे थे. मजदूर से चार-महीने तक ऐसी दशा में काम कराने के बाद, उसे छोड़ दिया जाता था. ऐसे में मजदूर उत्पीड़न से बचने के लिए दिहाड़ी मांगे बगैर वहां से भाग जाता था.’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को ठेकेदारों संतोष जाधव एवं कृष्णा शिंदे समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर उनपर भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.

ये भी पढ़ें: Cyber Crime: मार्केट में आया नया स्कैम, क्लिक करते ही हैक हो जाएगा फोन, जानें क्या बला है ये Whatsapp Pink?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget