नन्ही वर्दा ने किसानों को दान किए गुल्लक के पैसे , CM फडणवीस हुए भावुक
महाराष्ट्री में वर्धा तिमांडे नाम की एक नन्ही बच्ची के बेहद सराहनीय और संवेदनशील कदम की जानकारी उन्होंने साझा की. 4.5 साल की वर्दा ने अपने गुल्लक में जमा किए कुछ पैसे मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए दिए हैं. ये रकम बहुत बड़ी नहीं है लेकिन प्रयास और भाव बहुत बड़ा है.

महाराष्ट्र में वर्दा जिले की एक नन्हीं बच्ची वर्दा तिमांडे और उसका छोटा भाई अपनी छोटी सी मदद और किसानों के प्रती उनकी भाव चर्चा का विषय बने हुए हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उनके इस भाव को सराहा है और लिखा कि वो काफी भावुक हो गए हैं.
सोशल मीडिया पर वर्दा तिमांडे नाम की एक नन्ही बच्ची के बेहद सराहनीय और संवेदनशील कदम की जानकारी उन्होंने साझा की. 4.5 साल की वर्दा ने अपने गुल्लक में जमा किए कुछ पैसे मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए दिए हैं. ये रकम बहुत बड़ी नहीं है लेकिन प्रयास और भाव बहुत बड़ा है.
मामला क्या है?
दरअसल, वर्दा को जब महाराष्ट्र के किसानों (अन्नदाता) के सूखे की वजह से परेशान होने और उनकी बदहाली के बारे में पता चला तो वो भावुक हो गई. उसने अपने जमा किए पैसे को किसानों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) में दान करने का निर्णय लिया और चेक लेकर पहुंच गई सीएम के ऑफिस.
सीएम ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'नन्हें हाथों से मिली बड़ी मदद... किसानों के प्रति एक मां जैसी ममता और स्नेह! छोटी वर्दा तिमांडे और उसके छोटे भाई ने सूखा प्रभावित किसानों की मदद के लिए अपनी बचत के ₹3575 मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने का फैसला किया. उनके इस फैसले ने दिल को गहराई से छू लिया है. '
चिमुकल्या हातांची मोठी मदत… बळीराजाप्रती मायेचा ओलावा! 🙏 वर्दा तिमांडे या चिमुकलीने धाकट्या भावासह बचत करून जमवलेल्या ₹3575 चा धनादेश दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांच्या मदतीसाठी मुख्यमंत्री सहाय्यता निधीमध्ये देण्याचा निर्णय मनाला स्पर्शून गेला. 'आपल्या छोट्याशा मदतीमुळे शेतकरी काकांच्या चेहऱ्यावर आनंद येईल' या शेतकऱ्यांविषयीची आस्था व्यक्त करणाऱ्या वर्दाच्या शब्दांनी भारावून गेलो. ज्या बळीराजाच्या कष्टांवर आपले जीवन अवलंबून आहे, त्याच्या वेदना एका चिमुकलीलाही जाणवल्या, हीच समाजासाठी मोठी शिकवण आहे. वर्दा, तुझ्या या संवेदनशील मनाला आणि तुझ्या चिमुकल्या हातांनी केलेल्या मोठ्या मदतीला मनापासून सलाम! #Maharashtra #Farmer #CMRF
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 24, 2026
सीएम ने कहा- उसके शब्दों ने मुझे झकझोर दिया
उन्होंने आगे लिखा, 'किसानों के प्रति वर्दा की चिंता और उसके शब्दों ने मुझे झकझोर कर रख दिया. 'हमारी छोटी सी मदद से किसान अंकल के चेहरों पर खुशियां आएंगी. ये शब्द सुनकर मैं बहुत भावुक हो गया. 'बलिराजा', जिनकी मेहनत पर हमारा जीवन निर्भर है, उनके दर्द को एक छोटी सी बच्ची ने भी महसूस किया. यह समाज के लिए एक बहुत बड़ा सबक है. अंत में सीएम फडणवीस ने लिखा कि वर्दा के संवेदनशील दिल और उसके नन्हें हाथों से की गई इस बड़ी मदद को नमन किया.






















