एक्सप्लोरर

बिहार से बड़ी खबर, अनंत सिंह को विधानसभा से नोटिस जारी, जाएगी सदस्यता?

जेडीयू विधायक अनंत सिंह इन दिनों डबल झटका से गुजर रहे हैं. एक तरफ सदस्यता जाने का खतरा है तो दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर करने को कहा है. पढ़िए पूरी खबर.

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बिहार विधानसभा से नोटिस जारी हुआ है. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के मामले में यह एक्शन लिया गया है. कुछ दिनों पहले जेडीयू की ओर से शिकायत की गई थी. अब इसी मामले में विधानसभा के सचिव संजय कुमार की ओर से अनंत सिंह को नोटिस जारी हुआ है.

नोटिस भेजकर सात दिनों के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है. अनंत सिंह अब अपना पक्ष रखेंगे. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार को कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया था. सबूत के तौर पर पेपर कटिंग और सीडी के साथ कई साक्ष्यों को उपलब्ध कराया गया था. आज (सोमवार) अनंत सिंह ने नोटिस को रिसीव किया है.

अनंत सिंह को डबल झटका

अब सवाल है कि क्या अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता जाएगी? जानकारी हो कि अनंत सिंह को इन दिनों डबल झटका लगा है. एक तरफ सदस्यता जाने का खतरा मंडरा रहा है तो दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव मर्डर केस में सरेंडर करने को कहा है.

यह भी पढ़ें- बिहार के दोनों निर्दलीय MLC की जाएगी सदस्यता? जन सुराज का बड़ा दावा

क्या है मामला?

बता दें कि बिहार में आठ सीटों (चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) पर एमएलसी का चुनाव हुआ है. चुनाव से पहले अनंत सिंह अपनी पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ ही प्रचार कर रहे थे. अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार के लिए जोरशोर से प्रचार किया था. हालांकि चुनाव से पहले जेडीयू की ओर से अनंत सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी.

27 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के नतीजे आए तो पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत हो गई और जन सुराज के अनुज हार गए. चुनाव हो जाने के बाद पार्टी ने अनंत सिंह को निष्कासित कर दिया. इसके बाद सदस्यता रद्द करने के लिए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आवेदन दिया. इसके बाद अब विधानसभा से अनंत सिंह को नोटिस जारी हुआ है.

यह भी पढ़ें- BJP को समर्थन देने वाले दो नए MLC की बढ़ी टेंशन! जन सुराज ने की शिकायत

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

BJP को समर्थन देने वाले दो नए MLC की बढ़ी टेंशन! जन सुराज ने की शिकायत
BJP को समर्थन देने वाले दो नए MLC की बढ़ी टेंशन! जन सुराज ने की शिकायत
पटना पुस्तक मेले में उठेंगे Gen-Z के मुद्दे, पहली बार बनेगा यूथ पोडियम
पटना पुस्तक मेले में उठेंगे Gen-Z के मुद्दे, पहली बार बनेगा यूथ पोडियम
बिहार के वैशाली में हाफ एनकाउंटर, लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली
बिहार के वैशाली में हाफ एनकाउंटर, लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली
मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, गैस पाइपलाइन में धमाका, कई लोग घायल, एक की मौत
मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, गैस पाइपलाइन में धमाका, कई लोग घायल, एक की मौत
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बिहार से बड़ी खबर, अनंत सिंह को विधानसभा से नोटिस जारी, जाएगी सदस्यता?
बिहार से बड़ी खबर, अनंत सिंह को विधानसभा से नोटिस जारी, जाएगी सदस्यता?
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
Embed widget