एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में चौंकाने वाले रिजल्ट पर सीएम एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'हमारी पार्टी NDA...'

Maharashtra Lok Sabha Result: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है. पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर अग्रसर रहा है.

Maharashtra Lok Sabha Result 2024: महाराष्ट्र लोकसभा रिजल्ट में लगे झटके पर सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि देश की जनता द्वारा दिया गया जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास दर्शाने वाला है. शिंदे ने कहा, ''एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री होने जा रहे हैं.'' 

उन्होंने ये भी कहा, ''एनडीए का घटक दल होने के नाते शिवसेना हमेशा साथ है. पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर अग्रसर रहा है. अगले पांच वर्ष भी यह रफ़्तार कायम रहेगी, मैं ऐसा विश्वास व्यक्त करता हूं.''

देश की जनता ने विकास को वोट दिया- एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, "ठाणे से हमारे उम्मीदवार नरेश म्हस्के को भारी जीत हासिल हुई है. मैं इन्हें बधाई देता हूं. वे ठाणे लोकसभा का विकास करेंगे. मैं सभी का और PM मोदी का अभिनंदन करता हूं, वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. PM मोदी विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रहे थे. इस देश की जनता ने विकास को वोट दिया है. जिन लोगों ने कहा था कि PM मोदी को तड़ीपार करो, उन लोगों को सत्ता से दूर रखकर जनता ने तड़ीपार कर दिया है."

बता दें कि लोकसभा चुनाव नतीजों के रुझान में महाराष्ट्र में एनडीए को भारी नुकसान होता दिख रहा है. चुनाव आयोग के आंकड़ों को मुताबिक राज्य में एनडीए को 18 सीटों पर बढ़त है जबकि इंडिया गठबंधन 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इनमें कई सीटों पर फाइनल रिजल्ट भी आ चुके हैं. 
साल 2019 में महाराष्ट्र में NDA ने कुल 41 सीटें जीती थीं, जिसमें बीजेपी ने अकेले 23 सीटों पर विजय पताका लहराया था. वहीं शिवसेना को 18 सीटों पर जीत मिली थी. ये वो शिवसेना थी, जिसके मुखिया उद्धव ठाकरे हुआ करते थे.

ये भी पढ़ें:

उद्धव ठाकरे-शरद पवार की जीत पर रामदास अठावले बोले, 'लोगों को लगा कि BJP ने तोड़ा लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget