एक्सप्लोरर

रामदास अठावले ने ठाकरे-पवार की पार्टी में टूट का किया जिक्र, नतीजों पर BJP का नाम लेकर क्या बोले?

Maharashtra Lok Sabha Result: महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को बड़ा झटका लगा है. रामदास अठावले एनडीए का हिस्सा हैं. उन्होंने चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया दी.

Maharashtra Lok Sabha Result 2024: महाराष्ट्र के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि लोगों ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार को पसंद किया है. ये बाकी भी राज्यों में हुआ होगा. लोगों को लगा कि बीजेपी ने उनको (उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी) तोड़ दिया लेकिन ऐसा हुआ नहीं है. उन्होंने एनडीए की सरकार बनने का भरोसा जताया है. 

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, ''हमें नतीजों को स्वीकार करना होगा. हमें उम्मीद थी कि पीएम मोदी ने जो काम किया है, उसके कारण लोग हमें वोट देंगे लेकिन लोगों ने क्यों नहीं पोल किया, इस पर हमें विचार करना होगा.''

महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों पर क्या बोले अठावले?

उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र में कम सीटें आने का कारण ये है कि शिवसेना और एनसीपी में फूट हुई और लोगों ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार को प्राथमिकता दी. इसका असर दूसरे राज्यों पर भी पड़ा होगा. लोगों ने सोचा कि बीजेपी ने उन्हें तोड़ दिया, लेकिन यह सच नहीं है, वे खुद ही बीजेपी में आए थे. बाकी के कुछ और मुद्दे हो सकते हैं, जिस पर विचार करेंगे. लेकिन जो हमारी अपेक्षा थी, उस हिसाब से रिजल्ट नहीं आए हैं. अभी कुछ वक्त बाकी है. सीटें आगे-पीछे हो रही हैं.''

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी- अठावले

केंद्रीय मंत्री एनडीए की सरकार बनने का भरोसा जताया. उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि एनडीए 300 सीट से ऊपर जा सकता है. मुझे पूरा विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार फिर बनेगी". अठावले ने यूपी के चुनाव नतीजों को लेकर भी जवाब देते हुए कहा कि वहां तो विकास अच्छा हुआ था लेकिन विपक्ष ने एक तरह से प्रेशर बनाया कि कोई विकास नहीं हुआ है.'' 

विपक्ष ने लोगों को गुमराह किया- अठावले

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''विपक्ष इस बात का प्रचार करता रहा कि 400 से ज्यादा सीटें आएगी तो संविधान बदल देंगे और तानाशाही आएगी. एक वजह ये भी है कि 2014 और 2019 के चुनाव में ये कई विपक्षी पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़े थे. इस बार एनडीए को हराने के लिए सभी एक साथ आ गए, इसका असर दिखता है. विपक्ष ने संविधान बदलने की बात कहकर लोगों को गुमराह करने का काम किया.''

लोगों ने तानाशाही को जवाब दिया- नाना पटोले

चुनाव नतीजों को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने कहा, ''यह लोगों की लड़ाई थी और उन्होंने राहुल गांधी का समर्थन करने के लिए यह लड़ाई लड़ी. देश में बदलाव आया है. लोगों ने तानाशाही को जवाब दिया है. यह पीएम मोदी और बीजेपी की हार है. राहुल गांधी ने जनता की आवाज उठाई.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget