एक्सप्लोरर

क्या एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाना चाहते थे देवेंद्र फडणवीस? खुद क्यों बने डिप्टी सीएम? सब कुछ बताया 

Devendra Fadnavis News: देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कहा कि महायुति बहुमत से जीतेगी. उन्होंने कन्हैया कुमार की टिप्पणी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

Devendra Fadnavis Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक बयार तेज हो गई है और इस बीच उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बड़े बयान सामने आ रहे हैं. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री चेहरे, एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे, एमवीए गठबंधन और कन्हैया कुमार समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. 

दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने देवेंद्र फडणवीस पर उनकी पत्नी अमृता फडणवीस और उनके सोशल मीडिया रील का जिक्र करते हुए निशाना साधा था. इस पर अब डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, "मुझे निशाना बनाने की लगातार कई कोशिश हुई हैं. मुझे और मेरी पत्नी को बार बार निशाना बनाया गया, लेकिन इन्हें कुछ नहीं मिला."

'एकनाथ शिंदे को ही सीएम बनाना चाहते थे'
वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के सीएम पद को लेकर कहा, "मुझे पहले दिन से पता था कि हम एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. हम यह दिखाना चाहते थे कि उद्धव ठाकरे के साथ जो हुआ, वह सत्ता के लिए नहीं था. उस समय मैंने पार्टी से कहा था कि अगर मैं इस सरकार में शामिल होऊंगा तो लोग सोचेंगे कि यह आदमी पदों का इतना लालची है कि 5 साल मुख्यमंत्री रहा और वापस किसी और पद पर जा रहा है, इसलिए मुझे बाहर रहने दिया जाए. मेरी पार्टी भी सहमत थी लेकिन बाद में जब शपथ ग्रहण समारोह का समय आया तो मेरे नेताओं ने मुझसे कहा कि अभी यह बहुत नाजुक सरकार है और ऐसे समय में एक अनुभवी व्यक्ति का सरकार में होना बहुत जरूरी है. इसलिए मैंने इसे अपना सम्मान समझा और सरकार में चला गया."

महाराष्ट्र में कितनी सीटें जीतेगी महायुति?
यह पूछे जाने पर कि महाराष्ट्र की 288 सीटों में से महायुति कितनी सीटों पर जीतेगी? इस पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस बार महायुति मेजॉरिटी से आएगी. वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा, "जब सरकार ने बालासाहेब ठाकरे को हिंदू हृदय सम्राट बताया है, तो फिर उद्धव की सहयोगी कांग्रेस पार्टी ऐसा कहने से क्यों डर रही है? उन्हें शर्म क्यों आ रही है? राहुल गांधी को भूल जाइए, यहां तक ​​कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भी बालासाहेब ठाकरे को शिवसेना प्रमुख कहना शुरू कर दिया है. उन्होंने उन्हें हिंदू हृदय सम्राट कहना भी बंद कर दिया है." 

'बंटेंगे तो कटेंगे' पर बोले देवेंद्र फडणवीस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मुझे योगी आदित्यनाथ के नारे में कुछ भी गलत नहीं लगता. इस देश का इतिहास देख लीजिए, जब-जब इस देश को जातियों, प्रांतों और समुदायों में बांटा गया, यह देश गुलाम हुआ."

यह भी पढ़ें: ‘मेरे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पर हिंदू…’, BJP विधायक नितेश राणे ने 'वोट जिहाद' और मुस्लिमों को लेकर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget