एक्सप्लोरर

Maharashtra: कार्यक्रम में अजित पवार ने भाषण से किया परहेज या उन्हें रोका गया? सियासी गलियारे में उठ रहे सवाल

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीईआरटी और स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित नहीं किया.

Maharashtra News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) ने बोलने से परहेज किया या उन्हें बोलने नहीं दिया? इस तरह के सवाल चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, कार्यक्रम में मंत्री दीपक केसरकर, मंत्री चंद्रकांत पाटिल के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार के बोलने की उम्मीद थी, लेकिन राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) सीधे बोलने के लिए खड़े हो गए. उस समय सभी को लगा कि प्रोटोकॉल तोड़ दिया गया है. राज्यपाल का भाषण खत्म होने के बाद धन्यवाद ज्ञापन दिया. इससे हर कोई हैरान रह गया.

मंच कोई भी हो, अजित पवार अपने अनोखे अंदाज में अपनी बात रखते हैं. राष्ट्रीय बाल विज्ञान मेले में ऐसा क्या हुआ? अजित पवार उस मंच पर क्यों नहीं आए? क्या उन्होंने बोलने से परहेज किया या उन्हें बोलने नहीं दिया गया?  राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT), महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा 50वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था. राज्यपाल ने कहा कि देश भर से विभिन्न संस्थानों और छात्रों ने इसमें भाग लिया जो कि एक विज्ञान का उत्सव बन गया है. 

30 दिसंबर तक जारी रहेगी प्रदर्शनी
उधर, डिप्टी सीएम अजीत पवार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव रंजीत सिंह देवल, एनसीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. श्रीधर श्रीवास्तव, स्कूल शिक्षा आयुक्त सूरज मांद्रे, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक अमोल येडगे कार्यक्रम में मौजूद रहे. इस प्रदर्शनी में छात्र, शिक्षक, अभिभावक, विभिन्न हितधारकों के साथ-साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग आने वाले हैं. प्रदर्शनी में कई राज्यों के विद्यार्थियों ने भाग लिया है. इसके अलावा नवीन शैक्षिक विचार प्रवाह, सफलता की कहानियों और सफल पहल के लिए राज्य के चयनित 25 हॉलों के माध्यम से विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को भाग लेने का अवसर दिया गया है. प्रदर्शनी 30 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- 2024 चुनाव, PM मोदी और इंडिया गठबंधन का जिक्र कर अजित पवार बोले- 'मुझे लगता है कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे पर थे NCP संस्थापक
शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे पर थे NCP संस्थापक
दिवाली 2026: दीया मिर्जा विवाद पर रामदास अठावले की दो टूक, 'अभिनेत्री को...'
दिवाली 2026: दीया मिर्जा विवाद पर अठावले बोले, 'एक्टिंग पर ध्यान देना चाहिए,'
अमित शाह से मिले NCP के 6 नेता, सुनेत्रा पवार के लिए कर दी ये बड़ी मांग
अमित शाह से मिले NCP के 6 नेता, सुनेत्रा पवार के लिए कर दी ये बड़ी मांग
BMC ने शेयर किया दीया मिर्जा का दिवाली वाला वीडियो, BJP से आई आपत्ति और फिर डिलीट
BMC ने शेयर किया दीया मिर्जा का दिवाली वाला वीडियो, BJP से आई आपत्ति और फिर डिलीट

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget