कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है. बारात पटना के बिहटा से बाढ़ के लदमा जाएगी. शादी को लेकर दोनों परिवार तैयारी में जुटा है. खास व्यवस्था हो रही है.

जेडीयू विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की 25 नवंबर को शादी होने वाली है. इसके लिए परिवार के लोग तैयारी में जुट गए हैं. कुछ ही दिन बचे हैं तो शादी के कार्ड बांटे जाने लगे हैं. वर-वधु दोनों पक्ष शादी को यादगार बनाने में लगा है. सबसे अधिक लोग इस बात को जानने को इच्छुक हैं कि आखिर अनंत सिंह ने अपनी बेटी के लिए कैसा दामाद खोजा है?
इस बीच वर पक्ष की ओर से शादी का कार्ड सामने आया है जिसमें कई जानकारियां दी गई हैं. शादी के कार्ड के अनुसार, अनंत सिंह के होने वाले दामाद का नाम ऋषिकेश कुमार है. कार्ड में लिखा गया है कि ऋषिकेश के पिता रणविजय कुमार कमांडेंट हैं.
अनंत सिंह ने खोजा पढ़ा-लिखा दामाद
ऋषिकेश पटना जिले के बिहटा क्षेत्र के कृष्णा नगर के रहने वाले हैं. वे बीते कई वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं. उन्होंने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली है. इससे यह साफ है कि अनंत सिंह ने बेटी शिवांगी के लिए एक पढ़ा-लिखा दामा खोजा है.
बाढ़ के लदमा में जोर-शोर से तैयारी
वर पक्ष की ओर से शादी के कार्ड में जिक्र किया गया है कि 25 नवंबर को बारात बिहटा से दोपहर 2.30 बजे बाढ़ के लदमा के लिए प्रस्थान करेगी. अनंत सिंह मोकामा के बाहुबली के रूप में जाने जाते हैं, ऐसे में इस शादी को लेकर यह तय माना जा रहा है कि शाही अंदाज में सब कुछ होगा. अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में जोर-शोर से काम हो रहा है.
यह भी पढ़ें- बिहार के दोनों निर्दलीय MLC की जाएगी सदस्यता? जन सुराज का बड़ा दावा
अलग अंदाज में की जाएगी खातिरदारी
कहा जा रहा है कि भव्य टेंट-पंडाल बनेगा. मेहमानों की खातिरदारी भी अलग अंदाज में होगी. भोजन के लिए एक बड़े मैदान में अलग से व्यवस्था की जा रही है. सजावट का भी खास ध्यान रखा जाएगा. इसके लिए बाहर से फूल आएगा. इस शादी में नेताओं-मंत्रियों का भी जुटान होगा. हालांकि देखने वाली बात होगी कि कौन-कौन पहुंचता है.
वैवाहिक कार्यक्रम पर नजर डालें तो वर पक्ष के कार्ड पर इस संबंध में सब कुछ बताया गया है. 20 नवंबर को तिलक है. 21 नवंबर को मटकोर होगा तो वहीं 23 नवंबर को हल्दी और संगीत का कार्यक्रम है. यह कार्यक्रम लड़का पक्ष की ओर से है. 25 को विवाह का कार्यक्रम है. बारात बिहटा से बाढ़ के लदमा (अनंत सिंह के पैतृक गांव) जाएगी.
यह भी पढ़ें- बिहार के वैशाली में हाफ एनकाउंटर, लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली






















