एक्सप्लोरर

Maharashtra: कांग्रेस का बड़ा दांव, चेन्निथला के हाथ कमान, सपकाल समेत दिग्गज नेता PAC में शामिल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए नई PAC का गठन किया है. रमेश चेन्निथला को अध्यक्ष बनाया गया है. 250 से ज्यादा पदाधिकारी नियुक्त हुए हैं.

कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र में आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए मंगलवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया. पार्टी ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के लिए राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) का गठन कर दिया है. साथ ही कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं.

रमेश चेन्निथला को मिली पीएसी की कमान

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, महाराष्ट्र पीएसी की कमान प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला को सौंपी गई है. इस समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, पृथ्वीराज चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे और कई अन्य अनुभवी नेताओं को जगह दी गई है. यह समिति पार्टी के अहम रणनीतिक फैसले लेगी और चुनावी तैयारियों को दिशा देगी.

कई स्तरों पर हुईं नियुक्तियां

इसके अलावा कांग्रेस ने प्रदेश इकाई में संगठन को और मजबूत करने के लिए कई स्तरों पर नियुक्तियां की हैं. पार्टी ने 16 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 38 उपाध्यक्ष, 108 महासचिव और 95 सचिवों के नाम घोषित किए हैं. इन सभी पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर पार्टी को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की जिम्मेदारी दी गई है.

पार्टी ने एक 87 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन भी किया है, जो पूरे राज्य में पार्टी के कार्यक्रमों, आंदोलनों और अन्य गतिविधियों का संचालन करेगी.

बता दें महाराष्ट्र के अलावा कांग्रेस ने कर्नाटक में भी चुनावी मोर्चा तैयार करना शुरू कर दिया है. पार्टी ने वहां की चुनाव अभियान समिति के लिए नई नियुक्तियां की हैं. वरिष्ठ नेता एल हनुमनथैया को इस समिति का सह अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

इन बदलावों से साफ है कि कांग्रेस अब पूरी तरह मिशन 2024 और आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है. संगठन में इन नई नियुक्तियों से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के इस इलाके में पटाखे और आतिशबाजी पर प्रतिबंध, 2 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश
मुंबई के इस इलाके में पटाखे और आतिशबाजी पर प्रतिबंध, 2 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश
दीया वीडियो विवाद: HC के फैसले के बाद CM फडणवीस बोले, 'BMC का हैंडल, उनकी मर्जी'
दीया वीडियो विवाद: HC के फैसले के बाद CM फडणवीस बोले, 'BMC का हैंडल, उनकी मर्जी'
PM मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना, कहा- 'टेलीप्रॉम्प्टर बंद तो आवाज बंद'
PM मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना, कहा- 'टेलीप्रॉम्प्टर बंद तो आवाज बंद'
दीया मिर्जा का वीडियो हटाकर BMC ने मानी गलती! कहा- 'हर जगह किरकिरी हो रही'
दीया मिर्जा का वीडियो हटाकर BMC ने मानी गलती! कहा- 'हर जगह किरकिरी हो रही'

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
Embed widget