एक्सप्लोरर

'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से उनके साथ बहस करने की चुनौती दी. उन्होंने अपने वीडियो पोस्ट में पीएम मोदी से पूछे जाने वाले सवालों के बारे में भी बताया है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (3 नवंबर) को एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने बीते दिन प्रधानमंत्री को बहस करने की दी गई अपनी चुनौती को फिर से दोहराते हुए कहा कि 24 घंटे हो गए मोदी जी. मैंने आपको चैलेंज दिया है. आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है. किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ. देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत.

अपने हाथ में एक लाल गुलाब का फूल लिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पहले बहस करने की चुनौती दी और फिर अंत में गुलाब का फूल दिखाते हुए दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा, ‘दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा. जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो. मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो. और फिर डिबेट करते हैं.’

राहुल गांधी ने बताया- उनपर कितने मानहानि केस चल रहे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा चैलेंज देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. अपने वीडियो पोस्ट में उन्होंने उन सवालों का जिक्र किया, जो वे पीएम मोदी से डिबेट के दौरान पूछना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, ‘आ जाइए, डरिए मत. दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए. आप एलिगेशन लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ हो जाएगा. बाकी चीजों पर आपने मानहानि (Defamation) केस लगा रखा है, शायद 45 मानहानि केस मेरे ऊपर हैं. मगर इस डिबेट मामले पर, विदेशी कनेक्शन पर आप मानहानि नहीं लगा रहे हो. लगाइए ना, वहां भी डिस्कस करेंगे, खुल कर. ये सब डिस्कस करते हैं, आइए.’ इसके साथ ही, अपनी बात को खत्म करते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिवाली के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘हैप्पी दिवाली, मोदी जी.’ 

कांग्रेस नेता के PM मोदी को दी गई चुनौती पर BJP का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से सोमवार (2 नवंबर, 2026) को पीएम मोदी को दी गई बहस करने की चुनौती के बाद BJP ने उनपर पलटवार किया. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के एक दिन पहले की चुनौती पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया.

रिजिजू ने कहा, ‘यह वैसा ही है, जैसे इस्लामिक कट्टरपंथी सेक्युलरिज्म की बात करें, अलगाववादी तिरंगा झंडा लेकर चलें और अराजकतावादी संविधान की किताब दिखाएं. भारत के दुश्मनों के एजेंडे को आगे बढ़ाना और फिर दूसरों पर विदेशी समर्थन हासिल करने का आरोप लगाना, खुद का मजाक उड़ाने जैसा है.’ इसके साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, ‘टॉप लेवल की बहस मैच्योर लोगों के बीच होती है.’

यह भी पढ़ेंः ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज

विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें-  Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/  | X: https://x.com/Vijaybitthal99

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'सरकार संसद में SIR समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार', अमित शाह का विपक्ष पर वार
'सरकार संसद में SIR समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार', अमित शाह का विपक्ष पर वार
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
'कदीमी मस्जिद को हटाना होगा', दिल्ली HC में केंद्र सरकार बोली- मलिकाना हक हमारा
'कदीमी मस्जिद को हटाना होगा', दिल्ली HC में केंद्र सरकार बोली- मलिकाना हक हमारा
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
Harley Davidson Sprint 440: Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
Dairy Subsidy: 10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
Embed widget