एक्सप्लोरर

Maharashtra: विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिंदे ने BJP चीफ जेपी नड्डा को लिखी चिट्टी, जानें क्या कहा?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने एनडीए के अपने सहयोगी बीजेपी को कुछ राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव में समर्थन देने का फैसला किया है. इसको लेकर सीएम शिंदे ने चिट्ठी भी लिखी है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने पांच राज्यों में हो रहे चुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) को समर्थन देने का एलान किया है. इसको लेकर उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को एक चिट्ठी लिखकर कहा है कि उन्होंने अपनी पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बीजेपी की सहायता करने के निर्देश दिए हैं.  

एकनाथ शिंदे ने जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखकर कहा, ''मेरे नेतृत्व में शिवसेना हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे की हिंदुत्व की विचारधारा का पथ प्रदर्शक है. उस परंपरा का अनुसरण करते हुए हमने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को ज्वाइन किया है.''

सीएम शिंदे ने लिखा, ''शिवसेना भारत के ज्यादार राज्यों में सक्रिय है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हो रहे चुनाव को देखते हुए शिवसेना ने सक्रिय रूप से भाग लेने और बीजेपी के उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है. मैंने उन राज्यों के शिवसेना की सभी इकाइयों को आदेश को दिया है कि बीजेपी की इकायों का साथ देकर कैम्पेन करें.''

शिंदे ने जेपी नड्डा से की यह अपील
सीएम ने कहा, ''मैंने राहुल शिवाले, आशीष कुलकर्णी और अभिजीत अद्सुल से कहा है कि वे भागीदारी की प्रक्रिया के ब्यौरा को जानने के लिए बीजेपी की प्रदेश इकाई के साथ समन्वय करें." सीएम  शिंदे ने जेपी नड्डा से अपील की है कि वे बेहतर समन्वय के लिए बीजेपी के मुख्यालय से एक व्यक्ति की नियुक्त करें.

इन राज्यों में दिवाली के बाद मतदान
वहीं, पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव की बात करें तो राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान है, जबकि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर मतदान कराया जाएगा. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना था जिसमें पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हो चुका है और अब 17 नवंबर को अंतिम चरण का चुनाव होगा. तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान कराया जाएगा. मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और यहां यह बेहतर स्थिति में हैं. वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. तीनों ही राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. वहीं, तेलंगाना में भी बीजेपी में बीआरएस को कड़ी चुनौती दे रही है. 

ये भी पढ़ें-  Maharashtra: ‘जो बिहार में संभव है वो महाराष्ट्र में क्यों नहीं’, आरक्षण के मुद्दे पर बोले अशोक चव्हाण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget