एक्सप्लोरर

संजय राउत का बड़ा बयान, 'उद्धव ठाकरे की शिवसेना के खिलाफ MNS का इस्तेमाल...'

BMC Election 2025: इस साल होने वाले बीएमसी चुनाव की तैयारियों नो जोर पकड़ लिया है. इस बीच आशीष शेलार और राज ठाकरे के बीच मुलाकात हुई.

महाराष्ट्र में अब बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. बीएमसी देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका है. ऐसे में महाराष्ट्र के सियासी दलों के लिए यहां की सत्ता पर काबिज होना बेहद अहम माना जाता है. इस चुनाव के लिए महाराष्ट्र में नए सियासी गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) और बीजेपी के बीच गठबंधन की चर्चा ने जोर पकड़ा लिया है.

आशीष शेलार और राज ठाकरे के बीच हुई मुलाकात

इस बीच राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बुधवार (8 जनवरी) को कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का इस्तेमाल उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार की एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर हुई मुलाकात को लेकर यह बात कही.

'महाराष्ट्र की मूल भावना के खिलाफ'

राउत ने दावा किया कि बीजेपी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एमएनएस के साथ गठबंधन करना चाहती थी, लेकिन उसके सहयोगी दल शिवसेना के प्रमुख और राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस विचार का विरोध किया था. राउत ने कहा, ‘‘एमएनएस को बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के खिलाफ मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. यह महाराष्ट्र की मूल भावना के खिलाफ है.’’

2006 में राज ठाकरे ने बनाई थी एमएनएस

बाल ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे ने चचेरे भाई उद्धव से मतभेद के बाद अपने चाचा की पार्टी से नाता तोड़ लिया था और 2006 में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की स्थापना की थी.

एमएनएस ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने की घोषणा की थी, हालांकि विधानसभा चुनाव में उसने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा था. बीएमसी के आगामी चुनावों में पार्टी का रुख महत्वपूर्ण हो सकता है.

चुनाव आयोग पर क्यों भड़के संजय राउत?

इस बीच, राउत ने भारत के निर्वाचन आयोग की भी आलोचना की और दावा किया कि ईवीएम में घोटाला हुआ है. विवादास्पद 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' प्रस्ताव पर राउत ने इसे 'एक पार्टी और एक नेता' के हाथों में सत्ता मजबूत करने की दिशा में पहला कदम करार दिया.

एल्गार परिषद-माओवादी लिंक मामले में रोना विल्सन-सुधीर धवले को राहत, कोर्ट ने मंजूर की जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget