एक्सप्लोरर

'आपके पास कपड़े-जूते, सब हमारी वजह से', चुनावों से पहले BJP विधायक के विवादित बयान, पार्टी की बढ़ेंगी मुश्किलें?

Maharashtra BJP MLA: महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक बबनराव लोणीकर ने विवादित बयान दिया कि आलोचकों को कपड़े, जूते, मोबाइल और योजनाओं का लाभ उनकी पार्टी की वजह से मिल रहा है.

Maharashtra BJP MLA Babanrao Lonikar: महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक बबनराव लोणीकर के एक विवादित बयान से सियासी पारा हाई हो गया है. विधायक ने एक सभा में कह दिया कि उनकी पार्टी और सरकार की आलोचना करने वालों को पता होना चाहिए कि उन्हें “कपड़े, जूते, मोबाइल, योजनाओं का आर्थिक लाभ और बुवाई के लिए पैसे भी हमारी वजह से मिल रहे हैं.”

महाराष्ट्र के जालना में अपने विधानसभा क्षेत्र परतुर में ‘हर घर सोलर’ योजना से जुड़े एक समारोह में राज्य के पूर्व मंत्री बबनराव लोणीकर ने फडणवीस सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी (बीजेपी) के आलोचकों पर निशाना साधा.

देवेंद्र फडणवीस ने किया विरोध
बबनराव लोणीकर की विवादित टिप्पणी का एक वीडियो गुरुवार (26 जून) को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद विपक्षी दलों ने इसकी कड़ी आलोचना की. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद भी इन टिप्पणियों को गलत बताया.

बबनराव लोणीकर को सभा में कह रहे थे, ‘‘कुछ लोग सोशल मीडिया पर हमारी और हमारी पार्टी की आलोचना करते हैं. हमने आपके गांव में पानी की टंकी, कंक्रीट की सड़कें, समारोह स्थल बनवाए और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया.”

विधायक बबनराव लोणीकर का विवादित बयान
विधायक ने यह भी कहा, “बबनराव लोणीकर ने आलोचना करने वालों की माताओं को वेतन दिया और उनके पिताओं के लिए पेंशन भी स्वीकृत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपके पिता को बुवाई के लिए 6,000 रुपये (पीएम किसान सम्मान निधि का संदर्भ) दिए. आपकी बहनें ‘लाडकी बहिन योजना’ का लाभ उठा रही है. आपके पास जो कपड़े, जूते, मोबाइल फोन हैं, वे सब हमारी वजह से हैं.”

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने विधायक के बयान से असहमति जताते हुए इसे ‘बिल्कुल गलत’ बताया है. उन्होंने कहा, ‘‘भले ही उनकी टिप्पणी कुछ खास लोगों के लिए थी, लेकिन किसी को भी ऐसी बातें कहने का अधिकार नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि ‘मैं प्रधान सेवक हूं’. चूंकि हम लोगों के सेवक हैं, तो हम उनके मालिक नहीं हो सकते. लोणीकर की टिप्पणी बिल्कुल गलत है और उन्हें बोलने में सावधानी बरतनी चाहिए.’’

अंग्रेजों से की बीजेपी विधायक की तुलना
शिवसेना यूबीटी के विधान परिषद सदस्य और सदन में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने बीजेपी विधायक की टिप्पणियों के लिए उन पर निशाना साधा और उन्हें ‘अंग्रेजों का स्वदेशी संस्करण’ करार दिया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी भाषा बोलना ठीक नहीं है. 

नगर निकाय चुनाव से पहले बीजेपी के लिए मुसीबत?
अंबादास दानवे ने बबनराव लोणीकर पर निशाना साधते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “आपका विधायक का दर्जा लोगों की वजह से है. आपके कपड़े, जूते, हवाई टिकट, नेतागिरी, आपकी कार में ईंधन भी लोगों की वजह से है. लोगों को बबनराव लोणीकर के ये शब्द याद रखने चाहिए. महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव आ रहे हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget