एक्सप्लोरर

आंबेडकर पर दिए बयान का जिक्र कर उद्धव ठाकरे का सवाल, 'क्या BJP-RSS अमित शाह पर...'

Maharashtra Politics: अमित शाह के बयान को लेकर विपक्षी पार्टियां बीजेपी और आरएसएस दोनों पर हमलावर हैं. इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया सामने आई.

Maharashtra News: संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान अमित शाह (Amit Shah) के बयान पर घमासान मचा हुआ है. डॉ. भीमराव आंबेडकर को दिए उनके बयान पर अब शिवसेना-यूबीटी प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा, ''जिस तरीके से कल अमित शाह ने सदन में आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर कहा. आप होते कौन हैं ऐसे कहने वाले. बाबा साहब जिन्होंने संविधान दिया उनका अपमान हमें तो मंजूर नहीं है, क्या बीजेपी या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अमित शाह पर कोई कार्रवाई करने वाले हैं.''

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मैं तो कह रहा हूं कि जिन्होंने भी बीजेपी को समर्थन दिया है क्या उनको यह मंजूर है, जो भी उन्होंने गुस्ताखी की है मुझे तो नहीं लगता कि उनको ऊपर से कहा गया होगा. मैं कौन होता हूं प्रधानमंत्री से कोई मांग करने वाला. क्या हुआ उन पर कार्रवाई करने वाले हैं या खुद प्रधानमंत्री जी ने कहा था अमित शाह को ऐसा करने के लिए, उनका स्पष्ट करना चाहिए.''

बीजेपी का मुंह में राम बगल में छुरी - उद्धव

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, ''क्या अमित शाह का यह मत है या पूरे परिवार का मत है. मुंह में राम बगल में छुरी यही बीजेपी का हिंदुत्व है, मैं तो कहता हूं कि महाराष्ट्र में इनको लगता है कोई रहा नहीं कुछ भी तोड़ो फोड़ो, गुजरात लेकर जाओ, वन नेशन वन इलेक्शन छोड़ो पहले बाबा साहब जी का आंबेडकर जी का अपमान पर बात करो.''

अमित शाह ने दिया था यह बयान

अमित शाह ने विरोधियों पर हमला करते हुए मंगलवार (17 दिसंबर) को राज्यसभा में कहा था, ''आजकल फैशन हो गया आंबेडकर आंबेडकर आंबेडकर कहते हैं. इतना नाम भगवान का नाम लेते तो सात जन्म तक स्वर्ग मिलता.'' विपक्षी पार्टियां अमित शाह के इसी बयान को लेकर अमित शाह पर हमला कर रही हैं.

हालांकि अमित शाह ने इसके बाद आगे कहा था, ''हमें तो आनंद है कि लोग आंबेडकर का नाम लेते हैं.100 बार ज्यादा लो, लेकिन आंबेडकर जी के प्रति आपका भाव क्या है वो मैं बताता हूं. आंबेडकर जी को देश की पहली कैहबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा. उन्होंने कहा था कि अनुसूचित जाति और जनजाति के साथ हुए भेदभाव से मैं असहमत हूं. विदेश नीति से असहमत हूं. आर्टिकल 370 से मैं असहमत हूं. इसलिए कैबिनेट छोड़ना चाहते थे. आश्वासन दिया गया लेकिन पूरा नहीं हुआ इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया.''

य़े भी पढ़ें- सावरकर पर कांग्रेस को उद्धव ठाकरे ने दी नसीहत, नेहरू का जिक्र कर BJP को क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget