एक्सप्लोरर

सपा विधायक अबू आजमी का निशाना, 'बीजेपी तो चाहती है कि मुसलमानों को इस मुल्क में...'

Abu Azmi News: सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि हम (मुस्लिम) इस देश का पांचवां हिस्सा हैं. अगर पांचवां हिस्सा उदास होगा तो देश की कभी तरक्की नहीं होगी.

कर्नाटक सरकार ने आवास योजनाओं के तहत अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण बढ़ाकर 15 फीसदी करने का फैसला किया. बीजेपी ने इसे असंवैधानिक करार दिया. इस पर महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ है.

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, "बीजेपी तो चाहती है कि मुसलमानों को इस मुल्क में बर्बाद कर दिया जाए. मस्जिदों से लाउस्पीकर उतार देना, गाय-बैल के नाम पर मारना और लिंचिंग करना ये सारे बीजेपी के एजेंडे में शामिल हैं."

'तरक्की के साथ इंसाफ होना चाहिए'

सपा विधायक ने कहा, "हम इस मुल्क के पांचवां हिस्सा हैं. अगर पांचवां हिस्सा उदास रहेगा, उसके साथ इंसाफ नहीं होगा, उसके इलाकों में विकास नहीं बल्कि जेलों में भेजा जाएगा तो ये देश कभी तरक्की नहीं कर सकता. मुझे खुशी है कि 15 फीसदी रिजर्वेशन हाउसिंग में दिया गया है. मैं बहुत बधाई देना चाहता हूं. इस मुल्क में तरक्की के साथ इंसाफ होना चाहिए. कर्नाटक ने कर के दिखाया है ये बहुत अच्छी बात है."

'दबे कुचलों के नाम पर मदद की जानी चाहिए'

क्या ऐसी योजना महाराष्ट्र में लागू होनी चाहिए? इसके जवाब में अबू आजमी ने कहा कि धर्म के नाम पर नहीं बल्कि अमीरी-गरीबी और समाज के दबे कुचलों के नाम पर लोगों की मदद की जानी चाहिए. ये पूरे देश में लागू होना चाहिए. कोई मुसलमान है तो उसके साथ अन्याय होगा और कोई दूसरे धर्म का है उसके साथ न्याय होगा, ये खत्म होना चाहिए. देश में सारे लोगों के साथ एक तरह का व्यवहार होना चाहिए. जब भी कोई स्कीम निकलती है तो उसमें सबके साथ न्याय होना चाहिए. 

ईरान-इजरायल के युद्ध पर क्या कहा?

ईरान और इजरायल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आज सरकार का सपोर्ट इजरायल के साथ है. आज तक भारत की किसी सरकार ने इजरायल को सपोर्ट नहीं किया है. ईरान में भारतीय छात्र फंसे हुए थे, सरकार ने उन्हें वापस लाया इसके लिए मैं बधाई देता हूं. लेकिन आज इजरायल में जो भारतीय फंसे हुए हैं वो जब बंकर में जाते हैं तो उन्हें भगा दिया जाता है. मैं मांग करता हूं कि इजरायल में फंसे भारतीय को भी सुरक्षित वापस लाया जाए.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget