एक्सप्लोरर

अकेले निकाय चुनाव लड़ेंगे उद्धव ठाकरे? पार्टी कार्यकर्ताओं से BJP को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Maharashtra News: शिवसेना UBT चीफ उद्धव ठाकरे ने राज्य स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर पार्टी जिला प्रमुखों के साथ बैठक की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय होने का संदेश दिया.

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र में इस साल होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर शिवसेना (UBT) तैयारी में जुट गई है. पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज (20 जून) अपनी पार्टी के जिला प्रमुखों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में 29 महानगरपालिकाओं, 32 जिला परिषदों, 336 पंचायत समितियों और 248 नगर परिषदों के चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक में ठाकरे ने जिला इकाइयों को निर्देश दिया कि वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें और चुनावी तैयारियों में जुट जाएं.

चुनावों से पहले वार्ड परिसीमन एक महत्वपूर्ण चरण- अनिल परब
पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अनिल परब ने पीटीआई को बताया कि उद्धवजी ने सभी जिला अध्यक्षों से कहा है कि वे मतदाता सूची संशोधन और वार्डों के सीमांकन की प्रक्रिया पर करीबी नजर रखें. परब के अनुसार, “चुनावों से पहले वार्ड परिसीमन एक महत्वपूर्ण चरण है और पार्टी नहीं चाहती कि किसी प्रकार की गड़बड़ी या बीजेपी को फायदा पहुंचाने वाली रणनीति इसमें लागू हो.” बैठक में न सिर्फ जिला अध्यक्ष बल्कि संपर्क प्रमुख और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल हुए.

बीजेपी से डरने की कोई जरूरत नहीं है- विनायक राउत
पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विनायक राउत ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना है कि स्थानीय निकाय चुनावों में शिवसेना (UBT) को अकेले लड़ना चाहिए, लेकिन अंतिम निर्णय उद्धव ठाकरे ही लेंगे. उन्होंने कहा कि बैठक में उद्धव ठाकरे ने जिला नेताओं को स्थानीय स्तर पर समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करने के फैसले लेने की छूट दी है. साथ ही स्पष्ट किया कि "बीजेपी से डरने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे बीजेपी या उसके सहयोगियों को फायदा पहुंचे. हम उन्हें हरा सकते हैं."

इससे पहले दिन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने संकेत दिए कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए)– जिसमें एनसीपी (एसपी), कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं– मिलकर स्थानीय चुनाव लड़ने पर विचार कर सकती है. हालांकि शिवसेना (UBT) की अंदरूनी बैठकों से संकेत मिल रहा है कि पार्टी फिलहाल अकेले लड़ने के विकल्प को प्राथमिकता दे रही है, लेकिन अंतिम फैसला रणनीतिक स्तर पर गठबंधन की संभावनाओं के साथ लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आई लव मोहम्मद से नहीं चलेगी मुंबई बल्कि...', बोले मंत्री नितेश राणे
'आई लव मोहम्मद से नहीं चलेगी मुंबई बल्कि...', बोले मंत्री नितेश राणे
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget