एक्सप्लोरर

भगवान महाकाल की सवारी को लेकर विशेष इंतजाम, सीएम मोहन यादव भी होंगे शामिल

Bhagwan Mahakaleshwar Darshan: उज्जैन में सावन भादो में हर सोमवार निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी की जोरशोर से तैयारी की जा रही है. जिला कलेक्टर ने इसको लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं.

Ujjain Bhagwan Mahakaleshwar Sawari: सावन और भादो के महीने में भगवान महाकालेश्वर का हर सोमवार सवारी निकलती है. सवारी को लेकर उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दे दिए हैं.

भगवान महाकालेश्वर की सवारी को लेकर जिला कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा है कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ के आने के उम्मीद है. श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए और उनके सुगम दर्शन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. 

महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में सावन और भादो महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं. इसके अलावा सवारी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, जिसे देखते हुए कई निर्देश दिए गए हैं.

जिला कलेक्टर ने दिए ये निर्देश
उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इसके तहत दर्शन, स्वच्छता, विद्युत और चिकित्सा आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा मेडिकल टीम लगाने के लिए भी कहा गया है और 6 नंबर गेट पर एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी. 

अग्निशमन के लिए फायर स्टेशन स्थापित किए जाएं और यहां फायर ऑफिसर नियोजित करने के साथ अग्निशमन यंत्र भी रखने को कहा गया है. महाकालेश्वर मंदिर में आवारा श्वानों पर अंकुश लगाने, बंदर, मधुमक्खी, बरैया के रोकथाम के लिए वन विभाग को कार्रवाई करने निर्देश दिया गया है.

स्पेशल श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर का निर्देश  
दिव्यांग और वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था रहे. इसके लिए कोटवारों की भी ड्यूटी लगाई जाएं. उन्होंने बाबा महाकाल की सवारी दर्शन के लिए एलईडी प्रचार रथ की तैयारियां किए जाने के निर्देश मंदिर प्रशासक को दिए. सवारी के साथ चलने वाली मंडलियों के साथ बैठक कर समन्वय करने को कहा है. 
     
सीएम मोहन यादव भी होंगे शामिल
भगवान महाकाल की सवारी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे. इसे लेकर भी जिला प्रशासन महाकालेश्वर मंदिर समिति और पुलिस महकमे को अभी से संकेत मिल गए हैं. 

मुख्यमंत्री मोहन यादव के सवारी में शामिल होने को लेकर भी सुरक्षा के भारी इंतजाम करने के निर्देश जारी हो चुके हैं. इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

ये भी पढ़ें: MP: मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, भोपाल की जगह अब इस शहर में होगा धार्मिक मुख्यालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget