एक्सप्लोरर

MP: मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, भोपाल की जगह अब इस शहर में होगा धार्मिक मुख्यालय

MP News: धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग उज्जैन में स्थित सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के भवन में संचालित किया जाएगा. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मंगलवार (9 जुलाई) को ये फैसला लिया.

MP News: मध्य प्रदेश का धार्मिक मुख्यालय अब उज्जैन होगा. सिंहस्थ से पहले मोहन यादव सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है. धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट किया जाएगा. अब सिंहस्थ के फैसले भी भोपाल नहीं बल्कि उज्जैन से लिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपनी कैबिनेट की बैठक यह फैसला लिया था कि धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग उज्जैन से संचालित होगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का जो दफ्तर सतपुड़ा भवन, भोपाल से संचालित हो रहा था, उसे अमले सहित उज्जैन में स्थानांतरित किया जाएगा.

नोटिफिकेशन जारी

इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है. सरकार की ओर से पहले ही इसकी घोषणा कर दी गई थी. अब धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के विभाग अध्यक्ष का कार्यालय उज्जैन में रहेगा.

सिंहस्थ मेला प्राधिकरण भवन से होगा कामकाज

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का दफ्तर भी उज्जैन के सिंहस्थ मेला प्राधिकरण भवन से संचालित किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने यह भी पूर्व में स्पष्ट कर दिया था कि सिंहस्थ के फैसले भी उज्जैन से ही लिए जाएंगे.  

उज्जैन को मिलेगा फायदा
अभी तक जो धार्मिक मामलों का विभाग भोपाल में संचालित होता था, वह उज्जैन में संचालित होगा. इससे मध्य प्रदेश के सभी इस विभाग से जुड़े मामलों का निराकरण उज्जैन में होगा. उज्जैन आवागमन की दृष्टि से भी मध्य प्रदेश की हृदय स्थलीय है. यहां पर प्रदेश भर के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. 

2028 में उज्जैन में सिंहस्थ मेले का आयोजन

इसके अलावा उज्जैन का महत्व और भी बढ़गा. साल 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ मेले का आयोजन होगा. ऐसे में धार्मिक न्यास और धर्मस्य विभाग के उज्जैन में होने की वजह से मेले का आयोजन में भी काफी आसानी होगी.

MP: इंदौर में निगम कर्मचारियों और ठेले वालों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget