एक्सप्लोरर

MP Weather News: मध्य प्रदेश में जनवरी में ही आई गर्मी! यहां 30 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान

MP Weather Update: मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है. लोग जनवरी के महीने में गर्मी का एहसास कर रहे हैं. 

MP Weather News: मध्य प्रदेश में मौसम में एक बार फिर गर्माहट बढ़ गई है. लोगों को ठंड से राहत मिली है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है. मंडला में 31 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी कई शहरों में 14 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक पहुंच गया है.

मध्य प्रदेश का मौसम विभाग लगातार हो रहे मौसम में बदलाव पर नजर रख रहा है. मध्य प्रदेश में अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है. मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है. इनमें नर्मदा पुरम, खरगोन, बैतूल, सिवनी, मंडला जिले शामिल है. 

इसके अलावा अधिकतम तापमान की अन्य जिलों की बात की जाए तो उमरिया, सतना, जबलपुर, खजुराहो, गुना, भोपाल, रतलाम, उज्जैन और शिवपुरी में 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा रायसेन, ग्वालियर, सागर, टीकमगढ़, दमोह में 27 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज हुआ है मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान पंचमढी में 25.6 डिग्री दर्ज हुआ है.

भोपाल के सबसे बड़े फ्लाईओवर का CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन, इन इलाकों को होगा फायदा

न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई
अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम में 16.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, जबकि धार में 15, गुना, खरगोन, खंडवा, इंदौर शिवानी में 14 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. 

इसके अलावा सीधी, दमोह, बैतूल में 13 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. इसी प्रकार रायसेन, राजगढ़, रतलाम, ग्वालियर, भोपाल, खजुराहो, रीवा, सतना, टीकमगढ़ में 11 से 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. सड़कों पर भी कड़क धूप का असर देखने को मिल रहा है.

Dhar Borewell: धार में बोरवेल से निकल रहा काला पीना, टेंशन में लोग, वीडियो आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget