एक्सप्लोरर

MP News: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने की देश में कॉमन सिविल कोड की मांग, मंदिरों के तोड़े जाने पर कही यह बात

MP News: प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सरकार से पूरे देश में कॉमन सिविल कोड लाने की मांग की है. उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए देश के हालातों को चिंताजनक बताया.

Chhindwara News: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सरकार से देश में कॉमन सिविल कोड लागू करने की मांग की है. उन्होंने देश के हालात को चिंताजनक बताते हुए कहा कि आज के समय में जो देश के जैसे हालात हैं, वह काफी असामान्य हैं. हिंदुओं की शोभायात्रा पर पत्थरबाजी हो रही है. हमारे आस्था के प्रतीक मंदिरों को तोड़ा जा रहा है. इसके प्रति सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए.

सरकार को लागू करना चाहिए कॉमन सिविल कोड
देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि भारत में एक कानून होना चाहिए जो सभी नागरिकों के लिए समान हो, सरकार को कॉमन सिविल कोड लागू करना चाहिए. देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अलवर राजस्थान में 300 साल पुराने हनुमान जी के मंदिर को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. जिस गर्भगृह में भगवान 300 साल से विराजमान हैं, वह कितना जागृत स्थान होगा इसकी कल्पना नहीं की जा सकती. विकास के नाम पर मंदिरों को तोड़ना सर्वथा गलत है. उन्होंने खरगोन के सेंधवा में रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना की भी निंदा की.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, कहा- गरीब मुसलमान लड़कों को पैसे देकर पत्थर फिंकवाती है बीजेपी

सीएम पर कसा तंज
कथावाचक ठाकुर ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में जिस तरह से मंदिर तोड़े जाते हैं और उसी तरह से भारत में भी मंदिर तोड़े जा रहे हैं. यदि हमारे मंदिर इसी तरह तोड़े जाते रहे तो हम कहां पूजा करने जाएंगे. अभी जिनकी सरकार है, वह हिंदू हैं. क्या आपको एक पार्टी विशेष से अलग होने के नाते मंदिर तोड़ने का अधिकार है. देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जब तक उनके शरीर में सांस है, तब तक अपने धर्म के लिए लड़ेंगे. उन्होंने सभी से अपील की कि अगर वह हिंदू हैं, सनातनी हैं, तो वह मेरा है. मैं चाहता हूं कि हम सबको अपने धर्म की रक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए.

यह भी पढ़ें-

MP News: अमरकंटक पहाड़ में नए निर्माण पर रोक, पर्यटन सुविधा के लिए बनेगी सेटेलाइट सिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget