एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव में वोटिंग फीसद को लेकर कांग्रेस- बीजेपी में असमंजस? जीत को लेकर क्या है दावा?

MP Lok Sabha Chunav 2024: एमपी की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. मतदाताओं में मतदान को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस- बीजेपी एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए जीत का दावा कर रही हैं.

MP Lok Sabha Election 2024 4th Phase: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर आज सोमवार (13 मई) को मतदान जारी है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही मतदान फीसद को लेकर असमंजस में हैं. दोनों ही दल के नेता मतदान फीसदी के फार्मूले पर अपने पक्ष में मतदान के दावे कर रहे हैं. 

अगर मतदान फीसद की बात की जाए तो दोपहर 3 बजे तक सबसे कम मतदान इंदौर लोकसभा सीट पर हुआ था. इसके अलावा सभी लोकसभा सीटों पर 59 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका था. देवास-शाजापुर लोकसभा सीट की बात की जाए तो यहां पर 63.08 फीसदी मतदान दोपहर 3 बजे तक हो चुका था. इसी तरह धार में 60.18 फीसदी मतदान किया जा चुका था. 

इंदौर में सबसे कम मतदान
इंदौर में कांग्रेस के प्रत्याशी के बीजेपी को समर्थन देने के बाद मतदान को लेकर लोगों में कुछ खास उत्साह देखने को नहीं मिला. दोपहर 3 बजे तक सिर्फ 48 फीसदी मतदान इंदौर लोकसभा सीट पर हुआ था. इसी प्रकार खंडवा में 59, मंदसौर में 61, खरगोन में 63, रतलाम में 62 और उज्जैन में 60 फीसदी से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था.

बीजेपी- कांग्रेस ने किया जीत का दावा
वोटिंग फीसद को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता अलग-अलग दावा पेश कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल के मुताबिक, लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने दावा किया किया मतदान बीजेपी की जीत की ओर इशारा कर रहा है.

दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक, इंदौर लोकसभा सीट पर जिस प्रकार से मतदाताओं की नाराजगी देखने को मिली है, उससे साफ है कि लोग बीजेपी से खुश नहीं है. उन्होंने दावा किया कि इसी तरह दूसरे लोकसभा सीटों पर मतदान को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वह कांग्रेस के पक्ष में है. 

ये भी पढ़ें: MP Weather: मौसम ने बढ़ाई चुनाव अधिकारियों की टेंशन? मालवा-निमाड़ क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget