एक्सप्लोरर

MP Weather: मौसम ने बढ़ाई चुनाव अधिकारियों की टेंशन? मालवा-निमाड़ क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

MP Weather News: एमपी के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में आठ सीटों पर मतदान जारी है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है.

MP Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है. प्रदेश के इन इलाकों में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में आठ सीटों पर मतदान जारी है.

निर्वाचन आयोग (ईसी) और सरकारी एजेंसियां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं. मतदान अन्य कारणों के अलावा अत्यधिक गर्मी के कारण प्रभावित हुआ है.

आज देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा की लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि पहले तीन चरणों में 21 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि 2019 के आम चुनावों में, इन निर्वाचन क्षेत्रों में 69.74 प्रतिशत मतदान हुआ था.

उन्होंने कहा, आईएमडी भोपाल के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती के अनुसार मालवा क्षेत्र के देवास जिले के कन्नौद में सुबह 8.30 से 10.30 बजे के बीच 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना 

उन्होंने कहा कि पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर और नीमच में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.

अधिकारी ने कहा कि इंदौर के अलावा, देवास और उज्जैन के एससी-आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों, रतलाम, धार और खरगोन की एसटी-आरक्षित सीटों और खंडवा और मंदसौर में सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में बारिश दर्ज की गई.

उन्होंने बताया कि धार जिले के मनावर शहर में पिछले 24 घंटों में 46 मिमी बारिश हुई.

...मौसम बाधा पैदा कर रहा है

एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बिजली कटौती की कोई शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि उन्हें खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर जिलों सहित निमाड़ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आंधी और तेज हवाएं चलने की जानकारी मिली है.

उन्होंने कहा, 'हम खराब मौसम को लेकर चिंतित हैं. हम मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मौसम बाधा पैदा कर रहा है. हमारे पास मतदान समाप्त होने के लिए शाम छह बजे तक पर्याप्त समय है.'

ये भी पढ़ें: मुंबई पुलिस ने राजस्थान में दवा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 104 करोड़ की दवाएं जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget