एक्सप्लोरर

इस मामले में देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश? CM मोहन यादव ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई

MP News: आधुनिक तकनीक से रजिस्ट्री के साथ नामांतरण करने का काम देश में सबसे पहले मध्य प्रदेश ने शुरू किया है. राजस्व महाअभियान के दो चरणों की सफलता पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी.

MP News: आधुनिक तकनीक से राजस्व, बंटवारे, नामांतरण सहित निराकरण करने के मामले में मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है. राजस्व महाअभियान के 2 चरणों में 80 लाख प्रकरणों का निराकरण किया गया है. जमीन संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से राजस्व महाअभियान चलाया गया.

आधुनिक तकनीक से रजिस्ट्री के साथ नामांतरण करने का काम देश में सबसे पहले मध्य प्रदेश ने शुरू किया है. राजस्व महाअभियान के 2 चरणों की सफलता पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम को बधाई दी. 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार जनसेवा और आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है. 18 जुलाई से 31 अगस्त तक संचालित राजस्व महाअभियान 2.0 में नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती और नक्शा तरमीम के 49 लाख 15 हजार 311 मामले निराकृत हुए. साथ ही 88 लाख से अधिक ई केवायसी पूरी की जा चुकी हैं. इससे पहले राजस्व महाअभियान 1.0 में 30 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया था.

15 जनवरी से 15 मार्च तक महाअभियान का पहला चरण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राजस्व.महाअभियान का पहला चरण 15 जनवरी से 15 मार्च तक जारी रहा. इस दौरान 30 लाख से ज्यादा राजस्व प्रकरणों का निराकरण हुआ. पहले चरण के राजस्व महाअभियान की सफलता और जनता की सराहना मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दूसरे चरण का राजस्व महाअभियान शुरू करने के निर्देश दिए. राजस्व महाअभियान 2.0 को 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाया गया.

इस दौरान राजस्व न्यायालयों में समय-सीमा पर लम्बित नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों का 100 प्रतिशत निराकरण किया गया. साथ ही नक्शे पर तरमीम उठाना और खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग का कार्य किया गया. आबादी भूमि के सर्वेक्षण का कार्य, फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन और पीएम किसान में सभी हितग्राहियों को शामिल करने का कार्य भी किया गया. राज्य, संभाग, जिला और तहसील स्तर पर प्रतिदिन प्रकरणों के निराकरण की सतत मॉनिटरिंग राजस्व महाअभियान डैशबोर्ड से की गई.

अलीराजपुर, उज्जैन, उमरिया, खरगौन, गुना, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, झाबुआ, टीकमगढ़, डिंडोरी, दतिया, दमोह, देवास, नर्मदापुरम, निवाड़ी, नीमच, पन्ना, पांढुर्णा, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, बैतूल, भिण्ड, भोपाल, मंडला, मऊगंज, मन्दसौर, मुरैना, मैहर, रतलाम, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, शहडोल, श्योपुर, सतना जिलों में लंबित नामांतरण प्रकरणों का 100 प्रतिशत निराकरण किया गया है. शेष जिलों में 99 प्रतिशत से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है. इस प्रकार कुल 99.98 प्रतिशत लंबित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण राजस्व महाअभियान 2.0 में किया गया.

बंटवारा प्रकरणों का सभी जिलों ने शत प्रतिशत निराकरण किया. अभिलेख दुरुस्ती, लंबित अभिलेख दुरुस्ती प्रकरणों का भी शत-प्रतिशत निराकरण सभी जिलों में हुआ. इसी प्रकार बुरहानपुर, खंडवा, पांढुर्णा, सिवनी, बैतूल, झाबुआ जिलों में लंबित नक्शा तरमीम के 50 फीसद से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है.

ये भी पढ़ें-सिंगरौली में रेत माफिया ने किसान पर टैक्टर चढ़ाकर ली जान, कमलनाथ और जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget