एक्सप्लोरर

सिंगरौली में रेत माफिया ने किसान पर टैक्टर चढ़ाकर ली जान, जीतू पटवारी ने कहा- आदिवासी उत्पीड़न...

Singrauli News: सिंगरौली में किसान की मौत के मामले में राजनीति शुरू हो गयी है. मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सवाल उठाये हैं.

MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. यहां एक आदिवासी किसान की ट्रैक्टर चढ़ाने की वजह से मौत हो गई है. आदिवासी किसान अपनी जमीन पर अवैध रेत का परिवहन रोकने गया था. इसी दौरान चालक ने किसान पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी. वारदात सिंगरौली में बरका चौकी क्षेत्र के गन्नई गांव की है. मृतक की पहचान 46 वर्षीय इंद्रपाल अगरिया के रूप में हुई है. मामले में मध्य प्रदेश की राजनीति गर्म हो गयी है.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष-जीतू पटवारी ने सवाल उठाये हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से पूछा है कि आदिवासियों पर अत्याचार कब रुकेगा. इंद्रपाल के बड़े भाई सुरेश अगरिया ने बताया कि लाले वैश्य जबरिया रेत का अवैध परिवहन करते हैं. ट्रैक्टरों के चलने से हमारे खेत में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचता है. बीती रात भी छोटा भाई इंद्रपाल अवैध रेत का परिवहन रोकने गया था. रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला.

'आदिवासी किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या'

मृतक के बड़े भाई सुरेश अगेरिया ने बताया कि लाले वैश्य बीजेपी युवा मोर्चा का पूर्व उपाध्यक्ष है. बरका चौकी प्रभारी एसआई सूरज सिंह के अनुसार लाले वैश्य का ट्रैक्टर जब्त कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. एएसपी शिवकुमार वर्मा के अनुसार वीडियो देखकर समझ में नहीं आ रहा है कि इंद्रपाल की मौत कैसे हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आये तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. कांग्रेस ने दर्दनाक घटना का विरोध किया है. जीतू पटवारी ने ट्वीट कर सरकार को घेरा है.

खेत पर अवैध रेत का परिवहन रोकने गया था 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में अंतहीन हो चुके आदिवासी उत्पीड़न की एक और सनसनीखेज घटना अब सिंगरौली से सामने आई है. गन्नई गांव के गरीब आदिवासी इंद्रपाल अगरिाय पर रेत माफियाओं ने इसलिए ट्रैक्टर चढ़ा दिया, क्योंकि उसने अवैध रेत परिवहन का विरोध किया था. घटना के आरोपी भी बीजेपी से जुड़े हुए हैं. इलाके में सालों से अवैध उत्खनन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संरक्षण कौन और क्यों दे रहा है, जवाब इलाके का हर शख्स जानता है. जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधा.

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से पूछे सवाल

उन्होंने कहा, "लूट की छूट अपराध और अपराधी को संरक्षण दे रही है. गृहमंत्री के रूप में आप चुप हैं. पुलिस प्रशासन भी माफिया की मदद कर रहा है. जंगलराज ऐसा ही तो होता है. दलित और आदिवासियों का उत्पीड़न जारी रहने पर जल्द सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करते नजर आयेंगे."

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा, "मध्य प्रदेश में आदिवासी अत्याचार की एक और जघन्य घटना. सिंगरौली जिले में गन्नई गांव के गरीब आदिवासी भाई इंद्रपाल अगरिया पर बीती रात रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ाया. हादसे में आदिवासी भाई की मौत हो गई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कब रुकेगा अत्याचार."

ये भी पढ़ें-

लग्जरी लाइफ ने बनाया चोर, बीमार बन कर अस्पताल पहुंचा शख्स, 4 लाख कैश लेकर रफू चक्कर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget