एक्सप्लोरर

MP: साल के पहले दिन से ही बदल जाएगी इन बैंकों की टाइमिंग, कब से कब तक होगा लेनदेन?

MP Banking Time News: एमपी में नए साल के साथ ही बैंकों की टाइमिग बदलने वाली है. इसे लेकर रतलाम जिला के कलेक्टर ने अहम जानकारी दी है. यह नियम 1 जनवरी 2025 से ही लागू हो जाएगा.

MP Banking Time News: मध्य प्रदेश में नए साल के पहले दिन से ही बैंकों के समय में परिवर्तन हो जाएगा. इसे लेकर अब मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है. अब ग्राहकों के लिए बैंकों के लेनदेन का समय सुबह 10 से शाम 4:00 बजे तक रहेगा. रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि राज्य स्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति की बैठक के निर्णय अनुसार बैंकों का समय बदलने वाला है. इस संबंध में रतलाम की जिला स्तरीय बैंकिंग सलाहकार समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें परिवर्तित समय लागू करने का निर्णय लिया गया है यह समय 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएगा. 

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एम एल मीणा ने बताया कि अब रतलाम जिले में समस्त बैंक शाखाओ में ग्राहक लेन-देन समय- प्रातः 10:00 से शाम 4:00 बजे तक और बैंको का कार्यालय कार्य समय प्रातः 10 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा.

जिले की कृषि उपज मंडी अरनियापीठा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक शाखा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक शाखा और कृषि उपज मंडी रतलाम स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा का ग्राहक समय दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक एवं बैक कार्यालय समय दोपहर 12 से शाम 7बजे तक रहेगा. इसी तरह रतलाम रेलवे कॉलोनी की सेन्ट्रल बैक ऑफ इडिया शाखा का ग्राहक समय प्रातः 11 से शाम 5 बजे बैंक का व कार्यालय समय प्रातः11 से शाम 6 बजे तक रहेगा.

देवास, इंदौर, उज्जैन में भी बदलेगा समय

देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि नए नियम को 1 जनवरी से लागू किया जा रहा है. इस संबंध में प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है. इसी प्रकार उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने भी बताया कि बैंकों का समय 1 जनवरी 2025 से बदलने वाला है. सुबह 10:00 से 4:00 बजे तक ग्राहकों का लेनदेन होगा.

ये भी पढ़ें: 'आयुष्मान योजना धीरे-धीरे...', CM मोहन यादव की सरकार पर क्यों भड़के कमलनाथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में बड़ा हादसा, होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत
उज्जैन में बड़ा हादसा, होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत
इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, 70 से ज्यादा मरीज फरार
इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, 70 से ज्यादा मरीज फरार
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं...', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
Snoring Sound Effect Sleep: नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
Embed widget