एक्सप्लोरर

MP Election 2023: MP में बड़ा खेला करने को AAP तैयार, मेयर रानी अग्रवाल को बनाया सिंगरौली से उम्मीदवार

MP Elections 2023: दिल्ली और पंजाब की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में भी अपनी किस्मत आजमा रही है. AAP का कहना है कि वो राज्य की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

MP Election 2023: आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की सियासत में पार्टी की पहली उपस्थिति दर्ज करवाने वाली रानी अग्रवाल को सिंगरौली विधानसभा सीट से आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवार बनाया है. रानी अग्रवाल सिंगरौली की मौजूदा मेयर हैं और हाल ही में हुए निकाय चुनावों में उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर मेयर पद का चुनाव जीता था. इसी जीत के बूते आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला देखने वाले मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. रानी अग्रवाल मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष हैं और अब पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव में भी पार्टी की उपस्थिति दर्ज करवाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें सिंगरौली से उम्मीदवार बनया है. 

सिंगरौली से उम्मीदवार बनाए जाने पर रानी अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उनमें विश्वास रखने और बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार.

सरपंच से सियासी सफर की शुरुआत करने वाली रानी अग्रवाल पिछले विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के टिकट पर सिंगरौली से ताल ठोक चुकी हैं. हालांकि तब वो मामूली वोटों से हार गईं थीं. हालांकि निकाय चुनाव में उन्होंने इस हार का बदला लिया और मेयर पद का चुनाव जीत लिया. आम आदमी पार्टी से जुड़ने से पहले रानी अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ी हुई थीं. 2018 में बीजेपी से टिकट न मिलने के इशारों के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया.

दिल्ली और पंजाब की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी पिछले काफी समय से मध्य प्रदेश में भी पैर पसारने की कोशिश में लगी हुई है. पार्टी ने पिछली बार भी मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि तब पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली. इसबार भी आम आदमी पार्टी राज्य की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है. हालांकि राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस बार पार्टी के हालात पिछली बार की तरह नहीं होंगे. अन्य दलों से आम आदमी पार्टी में आने वाले नेताओं के चलते पार्टी कई सीटों पर चौंका सकती है. 

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में सपा के साथ सीट बंटवारे पर बोले कमलनाथ- 'हमने पूरी कोशिश की, लेकिन हमारे लोग...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget