एक्सप्लोरर

महाकाल के दरबार में खाकी ही संभालेगी पूरी व्यवस्था, कैबिनेट के फैसले के बाद निजी सुरक्षाकर्मियों की छुट्टी

MP News: महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा अब होमगार्ड संभालेंगे, निजी सुरक्षाकर्मियों को हटाने का फैसला हो चुका है. मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट ने 488 होमगार्ड पदों को मंजूरी दे दी है.

Mahakal Temple: वह दिन दूर नहीं जब भगवान महाकाल के दरबार में निजी सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आएंगे. अब होमगार्ड के जवानों को ही महाकालेश्वर मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी दी जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट में इस फैसले को मंजूरी दे दी गई है.

निजी सुरक्षाकर्मियों पर लग चुके हैं आरोप
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में अब तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाती थी. हालांकि, उन पर श्रद्धालुओं से पैसे लेकर विशेष सुविधाएं देने और अभद्रता करने के कई आरोप लग चुके हैं. इसी के चलते अब निजी सुरक्षाकर्मियों को हटाने का निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने मंदिर की सुरक्षा के लिए होमगार्ड के 488 पदों को मंजूरी दे दी है. उज्जैन के होमगार्ड कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि इस नई व्यवस्था को लेकर लंबे समय से सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है. वर्तमान में 30 से अधिक होमगार्ड जवानों की तैनाती हो चुकी है.

महाकालेश्वर मंदिर के लिए होगी नई भर्ती
मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए होमगार्ड के जवानों की नई भर्ती की जाएगी. इन जवानों को विशेष रूप से महाकालेश्वर मंदिर परिसर में ही तैनात किया जाएगा और इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. मंदिर परिसर के अलावा उनकी अन्य जगहों पर तैनाती के लिए अलग से अनुमति लेनी होगी. हालांकि, इस प्रक्रिया की पूरी रूपरेखा अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि आने वाले समय में केवल खाकी वर्दी वाले जवान ही महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे.

हर दिन 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं मंदिर
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक बनने के बाद आम दिनों में 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं, जबकि पर्व और विशेष अवसरों पर यह संख्या 5 से 10 लाख तक पहुंच जाती है. अभी तक मंदिर की सुरक्षा निजी सुरक्षाकर्मियों के भरोसे थी, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नई व्यवस्था को हरी झंडी दे दी है.

ये भी पढ़ें - 'अगले एक साल तक बिना प्रेस किए कपड़े पहनूंगा', MP के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर की प्रतिज्ञा

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget