एक्सप्लोरर

जबलपुर में होम वोटिंग के साथ लोकतंत्र का महापर्व शुरू, कब तक घर-घर दस्तक देंगे मतदान दल?

Jabalpur Lok Sabha Seat: जबलपुर संसदीय क्षेत्र में लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हो गयी है. कल तक मतदान दल घर-घर दस्तक देंगे. महिलाओं में भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन तत्पर है.

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को है लेकिन जबलपुर में आज से वोटिंग शुरू हो गई है. 12 सौ से ज्यादा मतदाताओं को शुक्रवार और शनिवार (5 और 6 अप्रैल) मतदान करने की स्पेशल सुविधा दी गई है.

मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से घर बैठे वोट डालने की सुविधा है. जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता घर से वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे. जबलपुर संसदीय क्षेत्र में शामिल सभी आठ विधानसभा के 1 हजार 249 वोटर्स से मतदान कराने पहले चरण में 5 और 6 अप्रैल को मतदान दल घर पहुँचेंगे.

लोकतंत्र का महापर्व आज से शुरू

फॉर्म 12-डी में सहमति देने वाले मतदाताओं से मतदान कराने कुल 61 मतदान दलों का गठन किया गया है. प्रत्येक दल में एक पीठासीन अधिकारी और एक मतदान अधिकारी होगा.

एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षाकर्मी, एक वीडियोग्राफर भी दल के साथ मौजूद रहेंगे. मतदाता की अनुपस्थिति में 8 और 9 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान दल दोबारा घर पहुंचेंगे. बाकायदा घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को सूचना दी जाएगी. मतदान के दिन और समय का उल्लेख किया जाएगा. वोटिंग में उम्मीदवारों के मतदान अभिकर्ता अथवा राजनीतिक दलों के बूथ लेवल अभिकर्ता भी दिव्यांग एवं 85 प्लस मतदाताओं के घर पर मौजूद रह सकेंगे.

जबलपुर में कल तक चलेगी वोटिंग

भारत निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए वेबकास्टिंग या सीसीटीवी कैमरों से नजर रखने की व्यवस्था की है. प्रत्येक संवेदनशील बूथ पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात करने के निर्देश दिए हैं. निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि माइक्रो ऑब्जर्वर संवेदनशील बूथों पर मतदान के दिन की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेगा. उसका कार्य निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष और स्वतंत्र रीति से संचालित कराने की होगी. 

लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन तत्पर है. जबलपुर जिले में 260 ऑल विमन मैनेज्ड बूथ बनाए जा रहे हैं. मतदान केन्द्रों के लिए गठित मतदान दल में सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी. सात दिव्यांग एवं तीन यूथ मतदान दल का भी गठन होगा.

MP Lok Sabha Election 2024: कमलनाथ के बेहद करीबी नेता आज होंगे BJP में शामिल, कभी पूर्व CM के लिए छोड़ी थी विधायकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget