एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Election 2024: कमलनाथ के बेहद करीबी नेता आज होंगे BJP में शामिल, कभी पूर्व CM के लिए छोड़ी थी विधायकी

MP Lok Sabha Chunav 2024: एमपी के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना शुक्रवार को कई कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं. दीपक सक्सेना को कांग्रेस नेता कमलनाथ का बेहद करीबी माना जाता है.

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के बेहद करीबी और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना (Deepak Saxena) आज शुक्रवार (5 अप्रैल) को बीजेपी (BJP) की सदस्यता ले सकते हैं. दीपक सक्सेना 12 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ आज छिंदवाड़ा (Chhindwara) से 10 बजे भोपाल (Bhopal) के लिए रवाना होंगे. बताया जा रहा है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) और जॉइनिंग टोली के संयोजक अध्यक्ष नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) सदस्यता दिलवाएंगे.

कमलनाथ और पांच विधायक दीपक सक्सेना को दो दिन पहले मनाने गए थे, लेकिन इसके बाद भी वह आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. एमपी में कांग्रेस की राजनीति का केंद्र और कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सबकुछ ठीक नहीं है. अभी तक बीजेपी ने दो हजार से अधिक काग्रेंस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों और एक कांग्रेस विधायक को अपनी ओर कर लिया है.

कमलनाथ के लिए छोड़ी थी विधायकी
बता दें 2019 में जब कमलनाथ सीएम बने तो उनके उपचुनाव लड़ने के लिए अपनी विधायकी सीट छोड़ने वाले दीपक सक्सेना ही थे. एक समय यह भी था कि छिंदवाड़ा से लेकर भोपाल और दिल्ली की राजनीति में दीपक सक्सेना को कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के सबसे करीबी नेताओं में गिना जाता था. उन्होंने पार्टी में लंबे समय तक काम किया. पार्टी और सरकार में कई बड़ी रणनीति को अंजाम देने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया.

दीपक सक्सेना स्थानीय स्तर पर कमलनाथ, नकुलनाथ के बाद तीसरे नंबर के नेता माने जाते रहे हैं. सक्सेना को साल 1993, 1998, 2008 और 2018 में विधायक बनने का अवसर मिला. दिग्विजय सिंह सरकार के समय वह दो बार पीएचई मंत्री रहे. दीपक ने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिव का दायित्व भी संभाला है. वहीं साल 2018 में कांग्रेस सरकार बनने पर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर भी बने.

ये भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के लिए पर्चा भरने का आज अंतिम दिन, अब तक 54 उम्मीदवारों से जमा हुए 73 नामांकन फार्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget