एक्सप्लोरर

SDM की नेम प्लेट, नौकरी के नाम पर 70 हजार की वसूली, फर्जी अपर कलेक्टर की ऐसे खुली पोल

MP News: जालसाज लोगों पर रौब झाड़ने के लिए खुद को राज्य प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बताता था. बत्ती वाली कार देखकर लोग भी जल्दी प्रभावित हो जाते थे. नकली अधिकारी अब पुलिस गिरफ्त में है.

Indore News: इंदौर पुलिस ने जालसाज को गिरफ्तार किया है. जालसाज खुद को राज्य प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बताकर बेरोजगार युवकों को ठगने का काम करता था. पुलिस के मुताबिक फर्जी अधिकारी ने स्टेनोग्राफर की नौकरी दिलाने की एवज में बेरोजगार युवक से 70 हजार रुपये वसूल लिए थे. फर्जीवाड़े मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सारांश मिश्रा नामक युवक ने एमआईजी पुलिस से ठगी की शिकायत की थी.

शिकायतकर्ता का कहना था कि स्टेनोग्राफर की नौकरी दिलाने के लिए अपर कलेक्टर बताने वाले शख्स को 70 हजार रुपये दिए थे. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की. जांच-पड़ताल के दौरान फरियादी की शिकायत सही निकली. पुलिस को पता चला कि अपर कलेक्टर बताने वाला शख्स राज्य प्रशासनिक सेवा का अधिकारी नहीं है. आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है. पुलिस ने जालसाज को गिरफ्तार कर लिया.

फर्जी अधिकारी की खुली पोल

पूछताछ में आरोपी ने नाम संकेत चव्हाण बताया. एसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर जान पहचान बढ़ाकर लोगों को झांसे में लेता था. राज्य प्रशासनिक सेवा में बड़े पद के हवाले से लोग जल्दी प्रभावित हो जाते थे. उसने महालक्ष्मी नगर निवासी सारांश मिश्रा से दोस्ती कर स्टेनोग्राफर की नौकरी दिलाने का वादा किया था. बदले में 70 हजार रुपये बेरोजगार युवक से ले लिए.

नौकरी के नाम पर लगाया चूना

पुलिस ने बताया कि संकेत चह्वाण बत्ती वाली कार का भी इस्तेमाल करता था. कार के आगे एसडीएम की नेम प्लेट लगा रखी थी. मुलाकात के दौरान जालसाज राजस्व विभाग भोपाल में पोस्टिंग होना बताता था. सारांश मिश्रा को बताया था कि खुद के लिए स्टेनोग्राफर की आवश्यकता है. बेरोजगार युवक ने स्टेनोग्राफर की नौकरी दिलाने के लिए जालसाज को 70 हजार रुपये दे दिए. पुलिस आरोपी से और भी ठगी मामले का पता लगा रही है. 

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर खूंखार बना NEET का छात्र, माता-पिता पर किया हमला, एक की मौत

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
Valentine Day 2026: उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
Valentine Day 2026: उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
युवाओं के लिए सेना में भर्ती का बड़ा अवसर, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक;जाने आवेदन प्रक्रिया
युवाओं के लिए सेना में भर्ती का बड़ा अवसर, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक;जाने आवेदन प्रक्रिया
क्या है ऊंचे पहाड़ों का डेथ जोन, जहां सांस भी बन जाती है दुश्मन
क्या है ऊंचे पहाड़ों का डेथ जोन, जहां सांस भी बन जाती है दुश्मन
Embed widget