एक्सप्लोरर

ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर खूंखार बना NEET का छात्र, माता-पिता पर किया हमला, एक की मौत

Balaghat News: माता-पिता पर हमला करने के बाद बेटे ने पुलिस को सूचना दी. दोनों को 100 डायल और 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल वारासिवनी में भर्ती कराया गया.

MP News: बालाघाट के वारासिवनी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कलयुगी बेटे ने ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर माता-पिता को लहुलूहान कर दिया. घटना में मंगलवार की रात घायल मां की इलाज के दौरान मौत हो गई. दूसरी तरफ पिता की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार सिकन्द्रा कॉलेज टोला निवासी सत्यम कटरे की उम्र 20 साल है. सत्यम कटरे नीट की तैयारी कर रहा था. गेम एडिक्ट बेटे को माता-पिता का रोकना महंगा पड़ गया.

आरोप के मुताबिक सत्यम ने रात को पिता किशोर और मां प्रतिभा कटरे पर सब्बल और सरिए की रॉड से हमला कर घायल कर दिया. दोनों को 100 डायल और 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल वारासिवनी में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय से  गोदिंया रेफर किया गया. इलाज के दौरान मां प्रतिभा कटरे की मौत हो गई.

घटना को अंजाम देने के बाद बेटे ने दी थी सूचना

बुधवार की सुबह महिला का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जा रहा है कि पिता किशोर कटरे की हालत नाजुक बनी है. पुलिस ने आरोपी सत्यम कटरे को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद बेटे ने ही पुलिस को सूचना दी थी.

माता-पिता पर सरिए की रॉड से किया था घायल

उसने माता पिता की गंभीर स्थिति के बारे में पुलिस को  अवगत कराया. पुलिस ने 100 डायल से मामले की जानकारी मिलने की बात कही है. किशोर कटरे और प्रतिभा कटरे दोनों सरकारी टीचर बताए गए हैं. सत्यम कटरे नीट की तैयारी कर रहा था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पूछताछ के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि बेटे ने किस वजह से माता-पिता पर हमला किया था. 

अर्पित वैद्य की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- 'MP में तस्कर, अफसर और विधायक चला रहे सिंडिकेट', जबलपुर HC ने Pushpa मूवी का दिया हवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget