एक्सप्लोरर

इंदौर आठवीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, ये शहर दूसरे नंबर पर

Cleanest City of India: मध्य प्रदेश के इंदौर ने आठवीं बार सबसे साफ शहर का खिताब अपने नाम कर लिया है. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर को भी सबसे साफ शहर की श्रेणी में जगह मिली है.

मध्य प्रदेश का इंदौर एक बार फिर देश का सबसे स्वच्छ शहर बनकर उभरा है. लगातार आठवीं बार इंदौर वासियों को साफ-सफाई के प्रति जिम्मेदार होने का खिताब मिला है. इस बार छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर शहर भी इस श्रेणी में है.

भारत सरकार की ओर से जारी की गई 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25' की  सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट में 'नेशनल' कैटेगरी में तीन शहर शामिल हैं. पहला है मध्य प्रदेश का इंदौर, दूसरा छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर और तीसरा है कर्नाटक का मैसूर. इसके बाद सबसे स्वच्छ 'बड़े शहर' श्रेणी में गुजरात के अहमदाबाद को जगह मिली है. 

मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात, लिस्ट में और भी शहर
'सबसे स्वच्छ मध्यम शहर' भी मध्य प्रदेश में ही है. इस श्रेणी में उज्जैन ने बाजी मारी है. इसके अलावा, 'सबसे स्वच्छ छोटा शहर' का खिताब दिल्ली को मिला है. सबसे स्वच्छ राजधानी भी मध्य प्रदेश का भोपाल बताया जा रहा है. 'फास्टेस्ट मूवर बिग सिटी' का खिताब छत्तीसगढ़ के रायपुर को दिया गया है. वहीं, स्थानीय लोगों के फीडबैक के अनुसार, सबसे अच्छा शहर महाराष्ट्र का 'नवी मुंबई' बताया जा रहा है. 

गदगद हुए कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर के बीजेपी विधायक कैलाश विजयवगर्यी ने खुशी जताते हुए एक्स पर लिखा, "सुपर स्वच्छ इंदौर, यह एक अलग दौर. आज नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत पुरस्कार प्राप्त कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. इंदौर को लगातार आठवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है. इसी के साथ मध्य प्रदेश को अन्य श्रेणी में भी अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं. सभी नागरिकों एवं निकायों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं."

इंदौर के मेयर ने लोगों को दी बधाई
इंदौर शहर के लोग एक बार फिर से जश्न के माहौल में डूब गए हैं. मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने वीडियो शेयर कर इंदौरवासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि इस बार के नतीजों में भी इंदौर ने पहला नंबर पाया है. इसी के साथ इंदौर स्वच्छता का मॉडल बन गया है. यह शहर अब दूसरों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएगा. 

इंदौर में क्या है खास?
इंदौर लगातार आठवीं बार सबसे साफ-सुथरे शहर के रूप में सामने आया है. पिछले सात साल से लगातार यह क्लानेस्ट सिटी चुने जाने वाले इंदौर के लोग एक बार फिर से छाती फुलाए खड़े हैं. इंदौर साल 2017 से लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है. इंदौर नगर निगम के और वहां के सफाईकर्मियों ने इसके लिए काफी मेहनत की है. आम लोग भी साफ-सफाई के प्रति बेहद जागरूक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget