एक्सप्लोरर

हरदा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला आरोपी जंगल में छिपा, आधुनिक ड्रोन कैमरे से पुलिस कर रही तलाश

MP Minor Rape Case: प्रदेश के हरदा जिले में एक व्यक्ति ने मासूम के साथ के दरिंदगी की थी. इस वारदात को अंजाम देने का बाद आरोपी फरार है. आरोपी की तलाश करने के लिए अब पुलिस ने ये तरीका अपनाया है.

Harda News Today: मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक 5 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया था. इसके घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी है. पुलिस का अंदेशा है कि आरोपी जंगल में कहीं छिपा है. 

इसकी वजह से पुलिस थर्मल इमेज और नाइट विजन ड्रोन की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है. इधर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है.

हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम बच्ची से रेप करने वाला आरोपी फरार चल रहा है. जिसको पकड़ने के लिए पुलिस सभी पैंतरे आजमा रही है, फिर भी आरोपी गिरफ्तार करने में नाकाम रही है. अब जिला प्रशासन और पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए भोपाल से थर्मल इमेज और नाइट विजन ड्रोन कैमरा मंगाया है.

ड्रोन से आरोपी की तलाशी जारी
जिससे देर रात पुलिस टीम ने सिराली थाना क्षेत्र के जंगलों में ड्रोन कैमरे से सर्चिंग की. पुलिस को आरोपी सुनील के जंगल में छिपे होने की सूचना मिली थी. इसलिए ड्रोन की मदद से जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर सिराली क्षेत्र के जंगलों में आरोपी की तलाश ड्रोन कैमरा की मदद से की जा रही है. 

चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी नहीं मिला तो पुलिस अब आधुनिक तकनीक से उसकी तलाश कर रही है. प्रदेश का यह पहला मामला होगा, जिसमें पुलिस ने किसी रेप के आरोपी की तलाश के लिए नाइट विजन ड्रोन कैमरे की मदद ली है. 

जिला कलेक्टर ने क्या कहा?
जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर आदित्य सिंह ने मध्य प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम भोपाल से ये नाइट विजन ड्रोन कैमरा मंगाया है, जिसमें थर्मल सेंसर होते हैं. इसमें नॉर्मल ह्यूमन टेंपरेचर सेट किया जाता है. इस कैमरा की मदद से किसी भी घने एरिया में किसी को भी ढूंढना आसान होता है. 

इस संबंध में कलेक्टर आदित्य सिंह का कहना है कि इस ड्रोन कैमरे की मदद से घने जंगलों में रात में अपराधी की खोज की जा रही है. उन्होंने बताया कि गुरुवार रात से ही इस कैमरे की मदद से आरोपी को खोजने का काम शुरू कर दिया गया है.

नदी किनारे मिली थी पीड़िता
छीपाबड़ थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम आरोपी युवक ने मासूम बच्ची के साथ रेप किया था. आरोपी ने मौका देख बच्ची को कुरकुरे दिलाने के बहाने अपने साथ बहला फुसला कर ले गया और फिर वारदात को अंजाम दिया. राह चलते लोगों ने बच्ची को नदी किनारे देखा. 

जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. पुलिस मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली ले गई, जहां देर रात मेडिकल चेकअप में रेप की पुष्टि हुई थी. घटना से नाराज लोगों ने देर रात को ही सिराली सरकारी अस्पताल का घेराव कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की.

रेप केस में हुआ बरी
बताया जा रहा है कि आरोपी खंडवा जिले का रहने वाला है. आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का ही है. कुछ दिन पहले ही वह रेप के मामले में जेल से छूटा है. घटना से आक्रोशित लोगों ने सुबह से ही विरोध करना शुरू कर दिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस भी आरोपी युवक की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें: जबलपुर में निर्माणाधीन मस्जिद को लेकर विवाद, हिंदू संगठन ने अवैध निर्माण का आरोप लगाकर किया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget