एक्सप्लोरर

अब भोपाल नहीं उज्जैन से संचालित होगा धर्मस्व विभाग का दफ्तर, कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला

Ujjain News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में धर्मस्व विभाग का दफ्तर भोपाल से उज्जैन स्थानांतरित करने का फैसला किया गया था. जिसको लेकर अब अधिकारी उज्जैन पहुंचने लगे हैं.

MP News: मध्य प्रदेश सरकार का धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचनालय उज्जैन से संचालित होगा, जिसे लेकर पूरी तैयारी की जा रही है. पूर्व में यह विभाग भोपाल से संचालित होता था, मंदिरों का शहर होने की वजह से कैबिनेट की बैठक में उज्जैन से धर्मस्य विभाग संचालित करने का फैसला हुआ था, जिस पर अब धीरे-धीरे अमल भी शुरू हो रहा है.

अधिकारियों के उज्जैन पहुंचने का सिलसिला जारी
मध्य प्रदेश सरकार का धर्मस्व विभाग उज्जैन से संचालित होने के निर्देश होने के बाद अब अधिकारियों के भी उज्जैन पहुंचने का सिलसिला जारी है. धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचनालय डायरेक्टर रमेश कुमार ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. उन्होंने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया.

महाकालेश्वर मंदिर भवन समिति के प्रशासन मृणाल मीना ने डायरेक्टर का अभिनंदन किया. डायरेक्टर रमेश कुमार ने महाकालेश्वर मंदिर के पंडित और पुरोहितों से बातचीत भी की. उन्होंने पंडितों को होने वाली कठिनाई के बारे में भी समझा. इसके अलावा अपनी ओर से कुछ सुझाव भी दिए.

उज्जैन को मिलेगा यह फायदा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने धर्मस्व विभाग के उज्जैन में स्थापित करने का फैसला लिया है. इसके बाद अब मध्य प्रदेश के सभी धर्मस्व विभाग के मामले उज्जैन से निपटाए जाएंगे. उज्जैन धार्मिक नगरी होने के साथ-साथ मध्य प्रदेश का हृदय स्थल भी है. उज्जैन पहुंचने के लिए सभी स्थानों से समान दूरी होती है.

उज्जैन जिले में छोटे और बड़े मिलाकर लगभग 2000 मंदिर है. यहां के पुजारी और पंडितों को अब छोटे-छोटे मामलों के लिए धर्मस्व विभाग भोपाल नहीं जाना पड़ेगा. उज्जैन से ही उनके मामलों का निपटारा हो जाएगा.

पहली बार एमपी की राजधानी से धार्मिक राजधानी पहुंचा विभाग
मध्य प्रदेश सरकार के सभी प्रमुख विभाग राजधानी भोपाल में स्थापित है. मगर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट के फैसले के बाद पहली बार मध्य प्रदेश की राजधानी से धर्मस्व विभाग मंदिरों के शहर उज्जैन पहुंच गया है. अभी कुछ औपचारिकता है और शेष है जिनके निपटने के बाद उज्जैन में धर्मस्व विभाग का पूरा कार्यालय काम करेगा.

यह भी पढ़ें: गर्मी बढ़ने के साथ ही पर्यटकों से गुलजार हुई झीलों की नगरी भोपाल, समर वेकेशन में इन जगहों का जरूर करें दीदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget