एक्सप्लोरर

MP News: हाईटेक ड्रोन से लैस हुई बुरहानपुर पुलिस, जानें कौन कौन से काम होंगे अब आसान

Burhanpur News: सोरिंग ऐरोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने इस हाईटेक ड्रोन का ट्रायल पुलिस लाईन बुरहानपुर में किया. इस अवसर पर कलेक्टर भव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा मौजूद थे.

मध्य प्रदेश शासन की ओर से एक हाईटेक ड्रोन बुरहानपुर पुलिस को दिया गया है. यह ड्रोन आपदा राहत के साथ-साथ संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए आंसू गैस छोड़ने में सक्षम होगा.ऐसा हाईटेक ड्रोन पहली बार बुरहानपुर जिले को मिला है. इस तरह बुरहानपुर मध्य प्रदेश का ऐसा पहला जिला है जो इस हाईटेक ड्रोन से लैस है. 

क्या क्या काम कर सकता है हाईेटेक ड्रोन

बुरहानपुर जिला प्रशासन ने जिले के लिए बाढ़ आपदा फण्ड के माध्यम से हाईटेक ड्रोन का निर्माण करवाया है. इसका उद्देश्य आपदा के समय फूड पैकेट, शुद्ध पेयजल, मेडिसीन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना है. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर यह आंसू गैस छोड़ने में भी सक्षम होगा. वनक्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण जैसी गतिविधियों को रोकने में भी इससे सहायता मिल पाएगी. 

सोरिंग ऐरोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से इस हाईटेक ड्रोन का ट्रायल आज पुलिस लाईन बुरहानपुर में कलेक्टर भव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा की उपस्थिति में किया गया.बुरहानपुर शहर ताप्ती नदी के किनारे बसा होने से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में कई संवेदनशील घाट हैं. बारिश के दौरान कई क्षेत्र डूब क्षेत्र में आ जाते हैं.वर्षा ऋतु में नदी में आने वाली बाढ़ एवं आसपास के क्षेत्र की निगरानी एवं राहत व्यवस्था तथा दुर्गम स्थलों पर राहत सामग्री पहुंचाने, आपदा के समय लोगों को आपदा स्थल से दूर करने की सूचना और अन्य राहत कार्यों के लिए नई तकनीक का प्रयोग कर आपदा के समय कई लोगों की जान बचाई जा सकती है.

कानून व्यवस्था संभालने में भी मिलेगी मदद

इसके लिए बहुत समय से एक हाईटेक ड्रोन की आवश्यककता महसूस की जा रही थी. इस उद्देश्य की पूर्ति करते हुए जिला प्रशासन ने हाईटेक ड्रोन निर्मित करवाया है.इस हाईटेक ड्रोन का उपयोग बाढ़ आपदा के अतिरिक्त जिले में कानून व्यवस्था एवं असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी में किया जाएगा. इस ड्रोन के कारण अब बुरहानपुर जिला मध्य प्रदेश का पहला हाईटेक ड्रोन से लैस जिला बना गया है.  

ये भी पढ़ें

Mahakal Sawari: महाकाल की सवारी में श्रद्धालुओं पर थूकने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन, मकान पर चला बुलडोजर

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget