एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में ओले और भूस्खलन से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

Ramban Hailstorm and Landslide: रामबन में भारी वर्षा, ओलावृष्टि और भूस्खलन से भारी तबाही, तीन लोगों की मौत हुई. राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.

Ramban Landslide: जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर कहर बरपाया है. भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने राज्य के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कहीं नालों ने गांवों को डुबो दिया, तो कहीं भूस्खलन ने सड़कों को बंद कर दिया. राहत की बात यह है कि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से कई जिंदगियां समय रहते बचा ली गईं. हालांकि, इसमें तीन लोगों की मौत की खबर है.

रामबन में रातभर तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण शहर और आसपास के इलाकों में कई भूस्खलन हुए. इसके चलते नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो गया और तीन लोगों की मौत हो गई. कुछ परिवारों को संपत्ति का नुकसान भी हुआ है.

रामबन में तबाही का मंजर
रामबन जिले के धरमकुंड क्षेत्र में भारी बारिश के बाद नाले का पानी गांव में घुस गया, जिससे अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई. इस बाढ़ में दस घर पूरी तरह से तबाह हो गए जबकि 25 से 30 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा. सबसे बड़ी चिंता की बात यह थी कि करीब 90 से 100 लोग इस क्षेत्र में फंस गए थे, लेकिन धरमकुंड पुलिस की तत्परता से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया.

इस संबंध में सांसद द्वारा जानकारी दी गई कि वह लगातार डिप्टी कमिश्नर बसीर-उल-हक चौधरी से संपर्क में हैं और जिला प्रशासन की तत्पर कार्रवाई की सराहना की है. उन्होंने कहा कि हर प्रकार की राहत, चाहे वह आर्थिक हो या अन्य, प्रदान की जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर सांसद निधि से भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के साथ मिलकर स्थिति का सामना करें.

कुलगाम में पुलिस की बहादुरी

कुलगाम जिले के गुलाब बाग, काज़ीगुंड में भी हालात चिंताजनक हो गए जब भारी बारिश के कारण बाढ़ का पानी कई घरों में घुस गया. सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के चलते चार परिवार फंस गए थे. लेकिन जानकारी मिलते ही SHO के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पानी की दिशा मोड़ते हुए सभी प्रभावितों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लगभग 4–5 घर खतरे में थे, लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ी क्षति टल गई.

IMD की चेतावनी और स्थिति पर नजर
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर में आगामी 48 घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि ऊपरी इलाकों में भारी वर्षा, ओलावृष्टि और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं, जिससे बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति और बिगड़ सकती है. नदियों और नालों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

जम्मू-कश्मीर प्रशासन और स्थानीय पुलिस बल हाई अलर्ट पर हैं. राहत शिविरों की व्यवस्था की जा रही है, और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. जिला प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.

जनता से आग्रह किया गया है कि वे अफवाहों से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और हर संभव मदद प्रदान की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget