एक्सप्लोरर

कठुआ को मिली बहुमंजिला पार्किंग, सीएम उमर अब्दुल्ला बोले- 'ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएंगे कि...'

Kathua: CM अब्दुल्ला ने कठुआ में बहुमंजिला म्युनिसिपल पार्किंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा, 'ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएंगे कि लोग TV पर नहीं, बल्कि J&K में बैठकर IPL जैसे मैच लाइव देखेंगे.

Kathua News: जम्मू-कश्मीर सीएम मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने शनिवार (19 अप्रैल) को कठुआ में एक नए बहुमंजिला म्युनिसिपल पार्किंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. उन्होंने इस दौरान ये संदेश दिया कि जम्मू-कश्मीर की तरक्की केंद्र और राज्य सरकार के मिलकर काम करने से ही संभव है.

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) भी उपस्थित रहे. जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा, “कठुआ से मैं पूरे जम्मू-कश्मीर के लोगों को यह संदेश देना चाहता हूं कि हमारी तरक्की इसी में है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर काम करें."

स्वच्छ पेयजल, बिजली, बेहतर सड़कें हमारी प्राथमिकता- अब्दुल्ला
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि स्वच्छ पेयजल, बिजली, बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में हैं. उन्होंने कहा, “मैं जनता को भरोसा दिलाता हूं कि हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर उनके बेहतर भविष्य के लिए लगातार काम करते रहेंगे.

मुख्यमंत्री ने शासन में निरंतरता की अहमियत पर भी जोर दिया. उनका कहना था कि अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करना और मौजूदा गति को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की स्मृति में प्रस्तावित खेल परिसर की भी चर्चा की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस परियोजना को पूरा सहयोग देगी. “हम ऐसा विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएंगे कि एक दिन लोग टीवी पर नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर में बैठकर IPL जैसे मैच लाइव देखेंगे,” उन्होंने कहा.

उमर अब्दुल्ला ने जनता से नए पार्किंग कॉम्प्लेक्स का भरपूर उपयोग करने की अपील भी की. उन्होंने कहा, “इस सुविधा का लाभ उठाएं, आपकी गाड़ी साफ-सुथरी और सुरक्षित रहेगी. आइए, हम सब मिलकर आधुनिक संरचनाओं का समुचित उपयोग करें.”

मुख्यमंत्री के इस संदेश ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि अगर केंद्र और राज्य सरकारें कंधे से कंधा मिलाकर चलें, तो जम्मू-कश्मीर न केवल एक शांतिपूर्ण राज्य बन सकता है, बल्कि विकास की एक नई मिसाल भी कायम कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर: महिला JKAS अधिकारी को IAS ने दी गाली? वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद
कश्मीर: महिला JKAS अधिकारी को IAS ने दी गाली? वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद
डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से गिरा पारा, सेब के बागानों को नुकसान
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से गिरा पारा, सेब के बागानों को नुकसान

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget